फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Decision on Ropeway on 31 January and Commissionerate Building on 14 February

रोपवे पर 31 जनवरी और कमिश्नरी बिल्डिंग पर 14 फरवरी को निर्णय

Fri, 21 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Decision on Ropeway on 31 January and Commissionerate Building on 14 February
काशी में रोपवे संचालन की दिशा मेें इस महीने अहम फैसला होने की संभावना है। साथ ही कमिश्नरी में शिव के डमरू के आकार की बनने वाली बिल्डिंग के बारे में अगले महीने कुछ निर्णय लिया जा सकता है। विकास प्राधिकरण की ओर से रोपवे संचालन के लिए तैयार निविदा 31 जनवरी को खोली जाएगी जबकि कमिश्नरी में बनने वाली बिल्डिंग के लिए 14 फरवरी को निविदा खुलने के बाद ही कुछ निर्णय के आसार हैं। हालांकि अंतिम निर्णय चुनाव बाद ही होगा।
विज्ञापन

काशी में करीब 410 करोड़ रुपये से रोपवे संचालन की योजना है। अलग-अलग जगहों पर स्टेशन बनाए जाएंगे। 220 ट्राली का प्रयोग किया जाएगा। दो साल में रोपवे संचालन की योजना को पूरा करने लक्ष्य रखा गया है। 80 हजार यात्रियों को हर दिन जाम से मुक्ति दिलाते हुए काशी विश्वनाथ धाम, गंगा घाट तक पहुंचाया जाएगा। फिलहाल जो योजना बनाई गई है, उससे रोपवे से कैंट रेलवे स्टेशन से काशी विश्वनाथ धाम को भी जोड़ा जाएगा। उधर, कमिश्नरी सभागार में 250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 19 मंजिला सिग्नेचर बिल्डिंग के बनने के बाद कमिश्नरी में कार्यालय का दायरा बढ़ने के साथ ही कामकाज में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

स्ट्रक्चरल डिजाइन से मिल सकती है राहत
नक्शा पास कराने के लिए आवेदक को स्ट्रक्चरल डिजाइन शुरू में ही जमा करनी पड़ती है। अन्य विभागों की अनापत्ति के दौरान कई बार मानचित्र बदलना पड़ता है। ऐसा करने पर स्ट्रक्चरल डिजाइन का भी अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता है। शासन स्तर पर इसमें बदलाव पर मंथन किया जा रहा है। इसमें नक्शा पास कराने के बाद स्ट्रक्चरल डिजाइन जमा करने की व्यवस्था जल्द ही लागू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तियां और सुझाव का आकलन
शहर के विकास के लिए बनाई जा रही महा योजना के ड्राफ्ट पर लगातार आपत्तियां और सुझाव आ रहे हैं। 15 दिन में बृहस्पतिवार तक 54 आपत्तियां व सुझाव वीडीए पहुंचे हैं। इसमें रिंग रोड पर सुविधाओं से लेकर आवासीय नीति के सुझाव भी शामिल हैं।

रोपवे की निविदा 31 जनवरी और कमिश्नरी बिल्डिंग का टेंडर 14 फरवरी को खोला जाएगा। इन टेंडर पर निर्णय आचार संहिता समाप्त होने के बाद किया जाएगा। - ईशा दुहन, उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed