फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Debris was seen in road construction, bricks were laid by pouring sand on the soil

सड़क निर्माण में लग रहा था मलबा, मिट्टी पर बालू डालकर बिछा दी ईंट

Sat, 12 Jun 2021 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Debris was seen in road construction, bricks were laid by pouring sand on the soil
जिले में शिवपुरवा वार्ड में अभी कुछ दिन पहले ही डूडा द्वारा बनाए जा रहे सड़क निर्माण में घटिया सामग्री मिलने के मामले की जांच चल ही रही है कि बजरडीहा वार्ड में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। शुक्रवार को कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने यहां निर्माणाधीन सड़क में प्रयोग होने वाले सामानों की जांच की तो उसकी पोल खुल गई। इस दौरान
विज्ञापन

विधायक ने सड़क की खुदाई करवाई तो पता चला कि कहीं पुराने मलबे तो कहीं सीधे मिट्टी पर ही बालू डालकर इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण करवाया जा रहा है। यहां तक कि नाली भी नहीं बनाई गई जबकि नाली का पैसा पास है। इस पर विधायक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने को कहा है।
विज्ञापन

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में यहां गंभीर अनियमितता होने का जिक्र किया है। साथ ही रिटेनिंग वॉल का निर्माण भी खराब गुणवत्ता में होना बताया है। बजरडीहा अल्पसंख्यक और मलिन बस्ती में गली निर्माण कार्य में लगभग 300 मीटर सीसी ब्लॉक केसी ड्रेन बनानी थी जिसको बिना बनाए ही इंटरलॉकिंग लगा दी गई है। विधायक ने निरीक्षण में पाया कि मौके करीब 150 मीटर मार्ग में बिना गिट्टी डाले इंटरलॉकिंग लगा दी गई है। जल निकासी के लिए पाइप लाइन डाले बिना ही इंटरलॉकिंग डालने का मामला भी सामने आया है। इसके अलावा सड़क निर्माण में और भी कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed