भदोही : कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों की मौत, एक मुंबई और एक सूरत से लौटा था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिड़िउरा गांव में सप्ताह भर पूर्व मुंबई से लौटे 66 वर्षीय वृद्ध की बुधवार रात तबीयत खराब हो गई। उनको सर्दी-खांसी और सांस लेने में दिक्कत थी। बृहस्पतिवार को भोर में अस्पताल ले जाने से पूर्व उनकी मौत हो गई। कोरोना वायरस से मौत की आशंका में ग्रामीणों में भय हो गया।
सूचना के बाद पाली चौकी पुलिस पहुंची और वृद्ध और उनके परिजनों से मिलने-जुलने वालों की जानकारी जुटाई। प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना पांडेय ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम, अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन आठ घंटे बाद स्वास्थ्य टीम पहुंची।
स्वैब लेने के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वृद्ध का सैंपल लेने के बाद शव सैनिटाइज कर परिवार वालों को सौंप दिया गया।
इसी तरह, नवधन गांव में बुधवार रात 30 साल के एक युवक की मौत हो गई। वह एक सप्ताह पूर्व सूरत से घर लौटा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसका शव सीएचसी सुरियावां ले गई। शव सैनिटाइज कर सैंपल लेने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया।
सीएचसी सुरियावां के अधीक्षक डा. आरबी पाठक का कहना है कि युवक में कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। एहतियातन सैंपल ले लिया गया है। शव सैनिटाइज कर परिवार वालों को सौप दिया गया।