फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death of a old woman in varanasi family returned from Mau

वाराणसीः हॉट स्पॉट घोषित गंगापुर में मऊ से लौट कर आए परिवार की वृद्धा की मौत, लिया गया सैंपल 

Fri, 17 Apr 2020 10:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Apr 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Death of a old woman in varanasi family returned from Mau
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

हॉट स्पॉट घोषित वाराणसी के गंगापुर के वार्ड नंबर तीन जवाहर नगर में मऊ से लौट कर आए एक परिवार की 65 वर्षीय वृद्धा की मौत से शक्रवार को हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार वृद्धा शुगर सहित अन्य बीमारियों से पीडि़त थी। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में मेडिकल टीम पहुंची।

विज्ञापन


परिवार के सदस्यों की स्क्रीनिंग कराने के साथ ही वृद्धा का सैंपल लिया गया है। गंगापुर के लोगों में चर्चा रही कि हॉट स्पॉट मोहल्ला घोषित होने के बाद भी दूसरे जिले से आए परिवार के सदस्य कैसे अपने घर में प्रवेश कर गए। गंगापुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन जवाहर नगर निवासी एक परिवार के छह सदस्य निकाह में शामिल होने के लिए 21 मार्च को मऊ गए थे।
विज्ञापन


लॉकडाउन घोषित होने के कारण सभी मऊ में ही रुके थे। इंस्पेक्टर रोहनिया परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वृद्धा की तबीयत खराब हो गई तो उसके परिजन मऊ के जिला प्रशासन से पास लेकर गंगापुर आए और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वृद्धा कई बीमारियों से पीडि़त थी और इसी वजह से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद एहतियातन सभी की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। वृद्धा का सैंपल लेने के बाद चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार ही शव की अंत्येष्टि कराई गई है। सैंपल लेने और चिकित्सकों की राय के बगैर शव की अंत्येष्टि करने से परिजनों को रोका गया है। उधर, जवाहर नगर के लोगों के बीच चर्चा रही कि मऊ से एक और परिवार के सदस्य लौट कर आए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

वृद्धा को डॉक्टर के पास क्यों नहीं ले गए, पुलिस क्या कर रही थी

हॉट स्पॉट घोषित गंगापुर में मऊ से आए परिवार की वृद्धा की मौत के बाद लोग नाराज दिखे। सभी का कहना था कि जब पास लेकर वृद्धा का इलाज कराने आए थे तो उसे किसी अस्पताल या डॉक्टर के पास क्यों नहीं ले गए। सभी लोग सीधे घर क्यों चले आए और स्क्रीनिंग क्यों नहीं कराया। लोगों की निगरानी के लिए तैनात पुलिस कहां थी और क्या कर रही थी।

नगर पंचायत सदस्य बिहारी सेठ, चरणदास, इम्तियाज अली, कुबेर गुप्ता, अरुण केसरी आदि का कहना है कि इतने दिन लॉकडाउन का पालन करने के बाद दोबारा संक्रमण फैलता है तो और भी लोग इसकी जद में आ सकते हैं। दूसरी तरफ बाहर से आए लोगों को चिह्नित कर उन्हें जांच के लिए शिवपुर भेजे जाने की तैयारी चल रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed