फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death of a camel living under varanasi police supervision 16 camels rescued from smugglers

Varanasi News: पुलिस की निगरानी में रह रहे ऊंट की मौत, तस्करों से बचाए गए 16 ऊंटों को भेजना था राजस्थान

Sun, 24 Jul 2022 02:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Jul 2022 02:15 PM IST
सार

गौ फाउंडेशन संस्था ने ऊंट लदे वाहन को 27 जून को रामनगर के भीटी में पकड़वाया था। अदालत ने ऊंटों को राजस्थान के सिरोही भेजे जाने का आदेश जिलाधिकारी को दिया। मगर अबतक ऊटों को नहीं भेजा जा सका। 

विज्ञापन
Death of a camel living under varanasi police supervision 16 camels rescued from smugglers
बरामद किए गए ऊंट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रामनगर में तस्करों से बचाए गए 16 ऊंटों में से एक की मौत रविवार सुबह हो गई। वहीं, एक अन्य ऊंट की भी हालत गंभीर है। चिकित्सकों ऊंट का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में ऊंट की मौत का कारण कार्डियो रिस्पेयरेट्री फेल्योर पाया गया है। ढुंढराज पुल के पास ऊंट को दफन किया गया। ऊंटों को रामनगर पुलिस की निगरानी में भीटी स्थित अहाते में रखा गया है।

विज्ञापन


पिछले माह 27 जून की रात 16 ऊंटों को रामनगर पुलिस ने मुक्त कराया था। गौ-ज्ञान फाउंडेशन की सूचना पर 16 ऊंटों को रामनगर पुलिस ने मुक्त कराया था। फाउंडेशन के अधिवक्ता सौरभ तिवारी के कोर्ट में आवेदन पर अदालत ने सभी ऊंटों को राजस्थान के सिरोही स्थित पशु आश्रय स्थल भिजवाने का जिलाधिकारी को आदेश दिया था। 
विज्ञापन


उधर, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कुछ ऊंटों के पैरों में जख्म थे, इलाज के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई थी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने ऊंट का पोस्टमार्टम किया। इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। एक ऊंट के नेगेटिव एनर्जी बैलेंस पाया गया है, उसके इलेक्ट्रो लाइट चढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के अनुसार, इस प्रकरण में सात जुलाई को न्यायालय ने ऊंटों को राजस्थान शिफ्ट करने के आदेश किया था। एआरटीओ को वाहन, पशु चिकित्साधिकारी को रास्ते का चारा, संस्था को वाहन किराया व्यवस्था करने के आदेश दिए गए थे।

गौ फाउंडेशन संस्था ने आज तक इसका कोई जवाब नहीं दिया और फिर कोर्ट में प्रस्तुत हो गई। फाउंडेशन द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं करने के कारण जिला प्रशासन कोर्ट के आदेश का रीविजन वरिष्ठ न्यायालय में दायर कर रखा है, जिस पर सुनवाई होनी है। 

 

कुर्बानी के लिए ऊंटों को ले जाया जा रहा था पश्चिम बंगाल

बरामद ऊंट कुर्बानी के लिए बागपत से पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। तब से ऊंटों को रामनगर भीटी स्थित एक अहाते में रखा गया है। ऊंटों के चारा पानी का इंतजाम रामनगर थाना की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed