Varanasi: बीएचयू में कॉमर्स फैकल्टी के डीन पर बेटे को टॉप कराने का आरोप, छात्रों ने की कुलपति से शिकायत
बीएचयू में कॉमर्स फैकल्टी के डीन पर बेटे को टॉप कराने का आरोप है। इस मामले में छात्र पिछले पांच दिनों से विरोध कर रहे हैं। कुलपति, परीक्षा नियंत्रक और यूजीसी को पत्र भेजकर शिकायत की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में कॉमर्स फैकल्टी के डीन पर बेटे को टॉप कराने का आरोप लगाया है। छात्रों ने इसकी शिकायत कुलपति, परीक्षा नियंत्रक और यूजीसी से भी की है। छात्रों का आरोप है कि डीन अपने बेटे को गोल्ड मेडल दिलाने के लिए क्लास में टॉप करा रहे हैं। इस मामले में छात्र पिछले पांच दिनों से विरोध कर रहे हैं।
छात्रों ने कुलपति, परीक्षा नियंत्रक और यूजीसी को भेजी गई शिकायत में कहा है कि डीन ने अपने बेटे को योग्यता से ज्यादा अंक दिलाकर टॉप कराया है। मनमाफिक नंबर दिलाने के लिए प्रोफेसर की ड्यूटी भी लगा दी। डीन के बेटे को प्रवेश परीक्षा में मात्र 128 नंबर मिले थे। स्टाफ कोटे से उसका दाखिला हुआ था।
अगले साल जनवरी में खत्म हो रहा डीन का कार्यकाल
डीन पर छात्रों ने आरोप लगाया है कि अपने बेटे के लिए फटाफट सेमेस्टर एग्जाम करा रहे हैं। क्योंकि, अगले साल जनवरी में ही उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। छात्रों ने यूजीसी से शिकायत करते हुए कहा, हम लोगों ने सीयूईटी के जरिए दाखिला लिया है। शिकायत करने वाले 35 छात्रों ने शिकायती पत्र पर अपने हस्ताक्षर किए हैं।