फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deadly attack on Samajwadi party leader in varanasi who returning from marriage ceremony criminals also damaged vehicle

Varanasi News: शादी समारोह से लौट रहे सपा नेता पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने वाहन को भी किया क्षतिग्रस्त

Mon, 23 May 2022 09:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 May 2022 09:41 AM IST
सार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में बीती रात शादी समारोह से लौट रहे सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य रामधारी यादव पर अज्ञात बदमाशों ने जालनेवा हमला किया। 

विज्ञापन
Deadly attack on Samajwadi party leader in varanasi who returning from marriage ceremony criminals  also damaged vehicle
हमले में घायल सपा जिला पंचायत सदस्य रामधारी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में बीती रात शादी समारोह से लौट रहे सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य रामधारी यादव पर अज्ञात बदमाशों ने जालनेवा हमला किया। लाठी, रॉड और हॉकी से हमले में रामधारी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बदमाशों ने उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना कमौली गांव की है।

विज्ञापन


रामधारी यादव स्कॉर्पियो से अपने घर जा रहे थे। कमौली गांव गांव के बाहर चार लोगों ने हाथ देकर वाहन को रोका। खतरे से अनभिज्ञ सपा नेता ने वाहन रोकने का कारण पूछा। तभी बदमाशों ने रामधारी यादव पर हमला बोल दिया। चालक के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनकर कुछ लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। वारदात का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना पर चौबेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल ले जाने के साथ ही परिजनों को सूचित किया। चौबेपुर पुलिस के मुताबिक अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल के परिजन अस्पताल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed