फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deadly attack on a car-riding family, indecency with women and robbery, SP district panchayat member-pradhan arrested

Varanasi News: कार सवार परिवार पर जानलेवा हमला, महिलाओं से अभद्रता-लूटपाट, सपा के जिला पंचायत सदस्य-प्रधान गिरफ्तार

Sat, 07 Sep 2024 04:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a car-riding family, indecency with women and robbery, SP district panchayat member-pradhan arrested
विज्ञापन


फोटो



कार सवार परिवार पर जानलेवा हमला, महिलाओं से अभद्रता-लूटपाट, सपा के जिला पंचायत सदस्य-प्रधान गिरफ्तार
रिंग रोड पर ट्रक से टक्कर के बाद चालक से बातचीत के दौरान हमला, सपा सांसद और एमएलसी ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर जताया विरोध
परिवार की महिलाओं से अभद्रता और लूट चेन लूटने का भी आरोप, दोनों भाई भेजे गए जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरहुआ (वाराणसी)। वाजिदपुर रिंग रोड चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात बेटी का जन्मदिन मनाने कार से निकले एक परिवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। कार सवार और ट्रक चालक में बातचीत के दौरान पीछे से आए मनबढ़ों ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। परिवार की महिलाओं की चेन लूटने के साथ ही उनसे बदसलूकी की। बड़ागांव थाने की पुलिस ने दो आरोपी व सगे भाई सपा के जिला पंचायत सदस्य मूलचंद यादव और ग्राम प्रधान लालमन यादव सहित अन्य पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तारी से नाराज सपा सांसद समेत उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ागांव थाने से लेकर सिविल कोर्ट तक विरोध जताया और हंगामा किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों की पिटाई और लूटपाट से उनकी मासूम बेटी सदमे में है। इस घटना से पूरा परिवार खौफ में है।
विज्ञापन

लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वह बेटी का जन्मदिन मनाने देर शाम सपरिवार हरहुआ के एक रेस्टोरेंट जा रहे थे। कार में मां, पत्नी, बच्चे और एक मित्र भी थे। वाजिदपुर रिंग रोड चौराहे पर एमपी के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। गाड़ी किनारे कर ट्रक चालक से नुकसान की भरपाई की बातचीत की जा रही थी। इसी दौरान वाजिदपुर के ग्राम प्रधान लालमन यादव, उसके भाई जिला पंचायत सदस्य मूलचंद यादव, कल्लू यादव समेत कई अन्य ने बिना वजह हमला कर दिया। उन्हें और परिवार के सदस्यों को मारापीटा है। दोस्त की चेन लूटने के साथ ही उसकी कलाई तोड़ दी। मां और पत्नी के साथ अभद्रता की। मां की चेन और कार में रखा सामान भी लूट लिया। घटनास्थल पर आए पुलिसकर्मियों के सख्ती से मना करने के बावजूद हमलावर मनमानी करते रहे। डायल-112 पर सूचना देने के बाद बड़ागांव थाने की पुलिस पहुंची। आरोपी सरेराह जान से मारने की धमकी देकर भागने लगे। हरहुआ चौकी इंचार्ज शिवानंद सिसोदिया ने दौड़ा कर मूलचंद, लालमन को पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, समाजवादी पार्टी से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी से नाराज सपा नेताओं ने हरहुआ चौकी से थाने तक और फिर कचहरी में पुलिस पर दबाव बनाया। पुलिस कर्मियों से नोकझोंक की। आरोपियों के समर्थन में चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा और सपा नेता आनंद मोहन यादव गुड्डू भी कचहरी पहुंचे। हालांकि, एसीजेएम सप्तम शुभानंद की कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
करते हैं वसूली, अप्रैल में राहगीरों को पीटा था
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों भाई आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। गत 16 अप्रैल को ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया था। महिला के परिजनों ने जब ट्रक चालक को पकड़ा तो मूलचंद और लालमन ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। इनका पूरा एक गिरोह है। रिंग रोड पर कोई दुर्घटना होती है तो पुलिस से पहले गिरोह पहुंच जाता है। गिरोह के सदस्य छह से सात की संख्या में रहते हैं और मौके को भांपते हुए किसी एक का पक्ष लेते हैं। फिर उनसे मोटी रकम वसूलते हैं। चौराहे के पास ही मिठाई की दुकान के पास सरकारी भूमि पर अपना कार्यालय भी बना रखा है।


दोनों भाइयों पर हत्या सहित अन्य आरोपों में 11 मुकदमे
जिला पंचायत सदस्य मूलचंद यादव के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में बड़ागांव और शिवपुर थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह लालमन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों में बड़ागांव थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। कैंट थाने की पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के समर्थन में पुलिस आयुक्त कार्यालय से लेकर कचहरी तक अनावश्यक हंगामा कर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई है। हंगामा करने वालों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।



पापा काश आप हम सबको पार्टी के लिए न ले जाते

जन्म दिन मनाने जा रही मासूम ने कहा कि पापा काश आप हम सबको पार्टी के लिए न ले जाते। सॉरी पापा... हम अब अपना बर्थडे कभी नहीं मनाएंगे। पुलिस अंकल मना कर रहे थे, फिर भी उन लोगों ने मारपीट की है। पापा, क्या पुलिस अंकल लोग की बात भी सब लोग नहीं मानते हैं...? उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी के सवालों के आगे निरुत्तर था।
--------------------------------------------------------------
इस मामले में ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी होगी। ताकि
किसी अन्य के साथ ऐसा करने का दुस्साहस न कर सकें। - मनीष कुमार शांडिल्य, डीसीपी गोमती जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article