फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   deadline passed, only boundary wall could be built

वाराणसी में बन रहा पशु शवदाह गृह: विभाग का दावा 80% हो चुका है काम, हकीकत में 50 फीसदी भी नहीं

Mon, 14 Nov 2022 05:30 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2022 05:30 PM IST
सार

वाराणसी के जाल्हूपुर में इलेक्ट्रॉनिक पशु शवदाह केंद्र बीते जून माह से बनाया जा रहा है। 2.24 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक पशु शवदाह गृह का निर्माण होना है। इसे बीते 31 अगस्त तक कार्यदायी संस्था को जिला पंचायत विभाग को हैंडओवर करना था।

विज्ञापन
deadline passed, only boundary wall could be built
सड़क पर घूमते पशु। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी के जाल्हूपुर में बन रहे पशु शवदाह गृह के निर्माण की समय सीमा बीत जाने के बाद अभी तक केवल चहारदीवारी ही बन पाई है। प्रदेश में बन रहे पहला पशु शवदाह गृह के निर्माण में लेटलतीफी के कई तरह के बहाने बहाने बनाए जा रहे हैं। विभाग का दावा है कि 80 फीसदी काम हो चुका है, लेकिन हकीकत में 50 फीसदी काम भी नहीं हो पाया है। हालांकि अब निर्माण की अवधि 15 दिसंबर तक बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


जाल्हूपुर में जिला पंचायत विभाग से इलेक्ट्रॉनिक पशु शवदाह केंद्र बीते जून माह से बनाया जा रहा है। 2.24 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक पशु शवदाह गृह का निर्माण होना है। इसे बीते 31 अगस्त तक कार्यदायी संस्था को जिला पंचायत विभाग को हैंडओवर करना था।
विज्ञापन


लेकिन कार्य पूरा नहीं होने के कारण कार्यदायी संस्था को 15 दिसंबर का समय दिया गया है। जबकि चार माह में मात्र चहारदीवारी और केंद्र तक पहुंचने के रास्ता और चिमनी का ही कार्य हो पाया है। अभी चैंबर, स्टोर रूम, गार्ड रूम, रिकार्ड रूम, वेटिंग रूम सहित अन्य काम होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ठेकेदार सिद्धार्थ राय का कहना है कि शवदाह गृह निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मशीनरी प्लांट स्थल पर आ गई है। विभाग की ओर से 15 दिसंबर तक समय मिला है। उससे पहले विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक शवदाहगृह के मूर्त रूप लेने के बाद क्षेत्र में मृत पशु अब सार्वजनिक स्थानों पर फेंके हुए नजर नहीं आएंगे। इससे प्रदूषण पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

प्रदेश में मृत पशुओं के पहली डिस्पोजल की व्यवस्था लेगी मूर्त रूप

प्रदेश में मृत पशुओं के पहली डिस्पोजल की व्यवस्था लेगी मूर्त रूप ले रही है। वाराणसी में पशुपालन का व्यवसाय भी तेजी से बढ़ा है। लेकिन पशुओं के मरने के बाद उनके डिस्पोजल की व्यवस्था अब तक नहीं थी। पशुपालक या तो इन्हें सड़क किनारे किसी खेत में फेंक देते थे या चुपके से गंगा में विसर्जित कर देते थे। इससे दुर्गंध के साथ साथ प्रदूषण भी फैलता था। अब पशुओं के डिस्पोजल के लिए इलेक्ट्रिक पशु शवदाह गृह का निर्माण जाल्हूपुर में करा रही है जो अंतिम चरण में है।

एक दिन में 10-12 पशुओं का हो सकेगा शवदाह

अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 0.1180 हेक्टेयर जमीन पर 2.24 करोड़ की लागत से इलेक्ट्रिक पशु शवदाह गृह बनाया जा रहा है। यह शवदाह गृह बिजली से चलेगा। भविष्य में आवश्यकता अनुसार इसे सोलर एनर्जी व गैस पर आधारित करने का भी प्रस्ताव है। इसकी क्षमता करीब 400 किलो प्रति घंटा के डिस्पोजल की है।

ऐसे में एक घंटे में एक पशु का और एक दिन में 10 से 12 पशुओं का डिस्पोजल यहां किया जा सकेगा। अनिल कुमार सिंह के अनुसार डिस्पोजल के बाद बची राख का इस्तेमाल खाद में हो सकेगा। पशुपालकों को और किसानों को डिस्पोजल और खाद का शुल्क देना होगा या यह निशुल्क होगा, इसका निर्णय जिला पंचायत बोर्ड की बैठक तय होगा। मृत पशुओं को उठाने के लिए जिला पंचायत पशु कैचर भी खरीदेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed