फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead fish were not removed from the pond even after 24 hours

24 घंटे बाद भी तालाब से नहीं निकाली गईं मरी हुई मछलियां

Sat, 30 Jul 2022 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dead fish were not removed from the pond even after 24 hours
मच्छोदरी पार्क के भीतर बने तालाब में मछलियों को मरे 24 घंटे चुके हैं, लेकिन अब तक इन्हें निकाला नहीं जा सका है। गया है। इसके चलते क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। लोगों का सांस लेना भी दुभर हो गया है। स्मार्ट सिटी से तालाब का सुंदरीकरण कराया गया है। तालाब में चारों तरफ गंदगी, जलकुंभी और कूड़े का अंबार है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वर्षों से तालाब का पानी नहीं बदला गया है और दवा का छिड़काव भी नहीं हुआ है। ऑक्सीजन की कमी के कारण मछलियां मर गईं। लोग सुबह और शाम को पार्क में टहलने जाते हैं, लेकिन मरी हुई मछलियों से उठ रही दुर्गंध के कारण कोई पार्क में नहीं जा रहा है। पार्क के अंदर तालाब के पास एनडीआरएफ का कैंप भी है। तेज बदबू के कारण जवानों को भी परेशानी हो रही है। नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मछलियां को निकालकर दफन कराया जा रहा है। पानी में दवा भी डाली गई है। एक साथ सभी मछलियों को नहीं निकाला जाता है कुछ मछलियों जीवित हैं। इस नाते केवल मरी मछलियों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed