फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead doctor's name on hospital board, not even registration, negligence in SMS Health Care Hospital

प्राइवेट अस्पतालों में ये क्या हो रहा है: हॉस्पिटल के बोर्ड पर मृत डॉक्टर का नाम, पंजीकरण भी नहीं

Wed, 23 Nov 2022 03:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 23 Nov 2022 03:04 PM IST
सार

वाराणसी के निजी अस्पतालों में कहीं चिकित्सक नहीं हैं तो कहीं अस्पताल का पंजीकरण नहीं कराया गया है। मंगलवार को छित्तूपुर क्षेत्र में एक ऐसा अस्पताल संचालित होता मिला, जिसके बोर्ड पर मृत डॉक्टर का नाम दर्ज था। यहीं नहीं इसका पंजीकरण भी नहीं था। सीएमओ ने अस्पताल को बंद कराकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए लंका में तहरीर दी। 

विज्ञापन
Dead doctor's name on hospital board, not even registration, negligence in SMS Health Care Hospital
सीएचसी आराजी लाइन में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानते सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी अस्पताल संचालन में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कहीं चिकित्सक नहीं हैं तो कहीं अस्पताल का पंजीकरण नहीं कराया गया है। मंगलवार को छित्तूपुर क्षेत्र में एक ऐसा अस्पताल संचालित होता मिला, जिसके बोर्ड पर मृत डॉक्टर का नाम दर्ज था। यहीं नहीं इसका पंजीकरण भी नहीं था। सीएमओ ने अस्पताल को बंद कराकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए लंका में तहरीर दी। 
विज्ञापन

लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर क्षेत्र में एसएमएस हेल्थ केयर हॉस्पिटल के संचालन में लंबे समय से लापरवाही की शिकायत मिल रही थी। बिना किसी चिकित्सक के ही यहां मरीजों को भर्ती किया जा रहा था। सीएमओ डा. संदीप चौधरी ने बताया कि काशी विद्यापीठ ब्लॉक के छित्तूपुर निवासी दासमती देवी ने एसएमएस हॉस्पिटल के खिलाफ शिकायत की थी। यहां औचक निरीक्षण करने पर लापरवाही पकड़ी गई। इसमें मौके पर सुरेंद्र नाम का व्यक्ति मिला जबकि अस्पताल के बोर्ड पर डॉ. एसपी सिंह का नाम दर्ज था, पूछताछ में पता चला कि डॉ. सिंह की मृत्यु छह माह पहले हो चुकी है। ऐसे में नाम का दुरुपयोग कर अस्पताल चलाया जा रहा था। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को दूसरी जगह भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed