{"_id":"5f626a9f8ebc3e9f1a160b74","slug":"dead-city-news-vns547683741","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहा मासूम कुएं में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रहा मासूम कुएं में गिरा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव। शेरवानीपुर गांव में बुधवार की शाम तीन साल का मासूम खेलते हुए कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। घर के इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके के लोग भी खासे दुखी हैं।
बड़ागांव थाना अंतर्गत शेरवानीपुर निवासी दिनेश का बेटा आशिक (3) शाम चार बजे के लगभग घर के बाहर खेल रहा था। वहीं उसकी मां संतारा देवी समीप ही बर्तन साफ कर रही थी। बच्चा खेलते हुए लगभग 50 वर्ष पुराने 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। बच्चे की चीख सुन कर मां घबरा गई और उसे ढूंढने लगी तो पता लगा कि वह कुएं में गिर गया है। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग भाग कर आए और बच्चे को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास करने लगे।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी आई। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम सात बजे बच्चे का शव किसी तरह से कुएं से बाहर निकाला गया तो कोहराम मच गया। बच्चे की मां संतारा देवी को गांव की महिलाएं बड़ी ही मुश्किल से संभाले हुए थीं। उधर, परिजनों ने बताया कि बच्चे का पिता दिनेश सूरत में रहकर पावरलूम चलाने का काम करता है। लगभग एक महीने पहले वह कामकाज के सिलसिले में सूरत गया है। घर पर संतारा देवी, अपनी बड़ी बेटी और छोटे बेटे के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड ने नहीं की मदद तो मामा और रिश्तेदार कुएं में उतरे
शेरवानीपुर के ग्रामीणों का आरोप है कि बड़ागांव थाने की पुलिस की सूचना के लगभग डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आई। इसके बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम ने बच्चे को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास नहीं किया और सिर्फ खानापूर्ति में ही लगी रही। यह देख कर बच्चे का मामा झझऊर मंगारी निवासी गोविंदा, रिश्तेदार करन और गांव के धन्नूलाल कुएं में उतरे। पहले प्रयास में बच्चा बाहर नहीं निकल पाया। दूसरे प्रयास में बच्चा हाथ से फिसल कर फिर कुएं में ही गिर गया। तीसरे प्रयास में तीनों ने बच्चे का शव कुएं से बाहर निकाला।
कौन मुंह दिखाईब हो आशिक तोहरे पापा के हम...
मासूम आशिक की मौत के बाद उसकी मां की हालत बेसुधों जैसी थी। वह बार-बार यही रट रही थी कि का हम कऊन मुंह दिखाईब हो आशिक तोहरे पापा के... तू कहां चल गईला हो मोर करेजा... अइसन काहे कईला हो मोर भैया...। संतारा देवी का बिलखना देख कर ग्रामीण भी अपनी आंखों से आंसुओं को नहीं रोक पा रहे थे। वहीं, आशिक की बड़ी बहन पांच वर्षीय मुस्कान कुछ समझ ही नहीं पा रही थी और सबको रोते हुए देख वह भी रोये जा रही थी। मुस्कान सबसे पूछ रही थी कि बाबू को क्या हो गया है...? परिजनों ने बताया कि बच्चे के पिता को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है।