{"_id":"5d08d1288ebc3e0a1e248ed3","slug":"dead-body-traffic-at-manikarnika-ghat-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में लाशों का बढ़ रहा ट्रैफिक, मोक्ष के लिए इस घाट पर करना पड़ रहा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में लाशों का बढ़ रहा ट्रैफिक, मोक्ष के लिए इस घाट पर करना पड़ रहा लंबा इंतजार
Tue, 18 Jun 2019 05:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 18 Jun 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
मणिकर्णिका घाट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में भीषण गर्मी के चलते मरने वालों की संख्या काफी बढ़ती जा रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण काशी का मणिकर्णिका घाट है। यहां शवों की संख्या पिछले कई दिनों से बढ़ गई है। शवदाह करने के लिए लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
काशी से बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और पूर्वांचल सटा होने के कारण मोक्ष की कामना के लिए सभी लोग शव को मणिकर्णिका घाट पर लाते हैं। भीषण गर्मी के चलते यहां लोग शव को शाम के समय लेकर आते हैं, इससे शवों का ट्रैफिक बढ़ रहा है। शवदाह करने के लिए लोगों को 3 से 4 घंटे का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
मणिकर्णिका घाट पर शवों का दाह संस्कार करने के लिए लोग भारी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों से भीषण गर्मी के चलते लोगों की मौत की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे शवों का ट्रैफिक मणिकर्णिका घाट पर लग रहा है।
विज्ञापन