{"_id":"5fd31c858ebc3e3d58675a11","slug":"dead-body-of-youth-found-on-railway-track-in-rajatalab-varanasi-family-members-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, सुबह घर से फोन पर बात करते हुए निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, सुबह घर से फोन पर बात करते हुए निकला था
Fri, 11 Dec 2020 01:32 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र के रानी बाजार के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिला। शव प्रयागराज-वाराणसी रेलवे लाइन के किनारे पड़ा था। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की शिनाख्त रानी बाजार के ही खजांची के बड़े पुत्र बड़कू के रूप में हुई।
विज्ञापन
बड़कू के परिजनों का कहना था कि सुबह काफी कोहरा था। उसी बीच पांच बजे के लगभग वह घर से मोबाइल से बात करते हुए निकला था। वहीं दुर्घटना के बाद मौके से मिली मोबाइल में सिम गायब थी। मोबाइल भी टूट गई थी। मृतक के सिर के पिछले हिस्से और दोनों पैर में चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
बड़कू का विवाह कुछ साल पहले हुआ था लेकिन पति पत्नी के बीच अनबन के कारण रिश्ता टूट गया था। कुछ दिनों से युवक के विवाह की बात कहीं चल रही थी। मृतक के परिवार के लोग बाजार में ही दुकान चलाते हैं। सूचना के बाद स्थानीय राजातालाब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन