फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of youth found on friends home roof in varanasi his throat was strangled with lungi

Varanasi: दोस्त की छत पर मिला युवक का शव, लुंगी से कसा हुआ था गला, नाक और मुंह से बह रहा था खून

Fri, 27 Jan 2023 10:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 27 Jan 2023 10:40 PM IST
सार

वाराणसी के कमलगढ़हा इलाके में शुक्रवार को इकराम (42 वर्ष) का शव उसके दोस्त की छत पर मिला। इकराम का गला लुंगी से कसा हुआ था और उसके नाक व मुंह से खून बह रहा था। 

विज्ञापन
Dead body of youth found on friends home roof in varanasi his throat was strangled with lungi
मौत के बाद रखा शव - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

वाराणसी के कमलगढ़हा इलाके में शुक्रवार को इकराम (42 वर्ष) का शव उसके दोस्त की छत पर मिला। इकराम का गला लुंगी से कसा हुआ था और उसके नाक व मुंह से खून बह रहा था। इसे लेकर उसकी हत्या की आशंका जताई गई है। जैतपुरा थाने की पुलिस क्षेत्र के ही संदिग्ध गतिविधियों वाले तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस आशनाई, शराब पीने के दौरान हुए विवाद और पुरानी रंजिश से जुड़े बिंदुओं को खंगाल रही है। जैतपुरा थाना अंतर्गत कमलगढ़हा में इकराम का पुश्तैनी मकान था। परिवार के लोग मकान बेच कर दूसरी जगह चले गए हैं। मकान बिकने के बाद शराब पीने का आदी इकराम मोहल्ले में ही इधर-उधर रहता था और लोगों से पैसा मांग कर अपनी गुजर-बसर किसी तरह से करता था।
विज्ञापन


छत तक कैसे पहुंचा इकराम
शुक्रवार को कमलगढ़हा के लोगों ने तौफीक की छत पर इकराम का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।  सूचना के आधार पर मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ जैतपुरा थाने की पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से लुंगी, चप्पल, खाने की प्लेट और कुछ अन्य सामान अपने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि युवक का गला लुंगी से कसा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो सके। पता लगाया जा रहा है कि युवक छत तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई है।

अकसर करता था लोगों से विवाद

कमलगढ़हा क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इकराम चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार के लोग मुहल्ले से घर बेच कर चले गए, लेकिन वह यहीं रहता था। इलाके के लोगों से उसका अकसर विवाद होता रहता था। हाल ही में भी कमलगढ़हा स्थित मनहर (कसाईबाड़ा) के पास उसका विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि कहीं पुराने विवाद की रंजिश में इकराम की हत्या न की गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed