फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of youth found in hotel room near varanasi Cantt station,

Varanasi: कैंट स्टेशन के पास होटल के कमरे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 03 Nov 2022 10:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Nov 2022 10:43 PM IST
सार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल के कमरे में 43 वर्षीय युवक मृत हाल में मिला। वह 30 अक्तूबर की शाम से होटले के इसी कमरे में रह रहा था। 

विज्ञापन
Dead body of youth found in hotel room near varanasi Cantt station,
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के सामने  परेडकोठी स्थित होटल नरेंद्रा के बाथरूम में गुरुवार को यात्री का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची सिगरा पुलिस, फोरेंसिक टीम ने कमरे की छानबीन की। पुलिस के अनुसार हृदय गति थमने से संभवत: मौत हुई है। सूचना पर परिजन भी झारखंड से रवाना हो गए।

विज्ञापन


झारखंड हजारीबाग स्थित सकेतपुरी निवासी प्रभात कुमार (43) 30 अक्तूबर से कैंट स्टेशन के सामने नरेंद्रा होटल के प्रथम तल पर 115 नंबर कमरा में ठहरा था। होटल प्रबंधक के अनुसार सुबह कर्मचारी कमरे में सर्विस के लिए पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद सिगरा पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची सिगरा पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो बाथरूम के फर्श पर अर्ध नग्न अवस्था में प्रताप का शव था। एसीपी चेतगंज शिवा सिंह भी सूचना पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने भी कमरे में छानबीन की। सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

पश्चिमपुर में पांच दिन पूर्व जमीन विवाद में पिटाई से घायल सुमन अग्रहरि की उपचार के दौरान बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में बृहस्पतिवार की भोर में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं, विवेचना में आरोपी जेठ, जेठानी समेत आठ के खिलाफ धारा बढ़ाते हुए पुलिस गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।

कज्जाकपुरा निवासी महिला के भाई अभिनंदन अग्रहरि का आरोप है कि जमीन विवाद में जेठ रमेश, जेठानी, इंदू देवी, भतीजा विनोद कुमार, अनिल कुमार, दिलीप कुमार समेत आठ हमलावरों ने 29 अक्तूबर को बहन सुमन अग्रहरी (32) की लाठी डंडे से पिटाई की थी।

इसे बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान भोर में बहन ने दम तोड़ दिया। उधर, मां की मौत पर चार साल का बेटा और 12 वर्षीय बेटी समृद्धि बेसुध रही। इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि विवेचना में आरोपियों के खिलाफ धारा बढ़ाते हुए गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

देवरानी ने धारदार हथियार से जेठानी को किया घायल

 पुआरी कला में रास्ते के विवाद को लेकर देवरानी ने जेठानी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सोमवार की शाम जेठानी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता सुमन के अनुसार पति सूरत में काम करते हैं और वह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर रहती है।

आरोप है कि देवरानी माला देवी ने घर में प्रवेश के रास्ते को ईंट से बंद कर दिया। बेटा टयूशन से घर लौटा तो रास्ते पर रखे ईंट हटाने लगा। इतने में माला देवी, अपने बेटे दीपक और बेटी अंजनी के साथ मिलकर पिटाई कर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed