{"_id":"60059b788ebc3e324f3c1511","slug":"dead-body-of-senior-ntpc-manager-found-hanging-in-sonbhadra-police-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 18 Jan 2021 08:00 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 18 Jan 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र में एनटीपीसी सिंगरौली के वरिष्ठ प्रबंधक का शव सोमवार की सुबह आवास में फंदे से लटकता मिला। पुलिस खुदकुशी मानकर मामले की जांच कर रही है। घटना की वजह का पता नहीं चल सका। वह वाराणसी के वरुणापार स्थित विंध्यवासिनी नगर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना के मानव संसाधन विभाग में वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात कुमार बरनवाल (50) आवास संख्या सी 73 विद्युत विहार कालोनी में रहते थे। रोज की तरह रविवार की रात वह खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। परिजन बगल के कमरे में सो रहे थे। सुबह पत्नी उठी तो देखा ड्राइंग रूम में पंखे से दुपट्टे के सहारे उनका शव लटक रहा था। पत्नी की चीख सुनकर परिजन आ गए।
विज्ञापन
जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर परिजनों की सहमति से परियोजना के संजीवनी चिकित्सालय में रखवा दिया। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन