फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead Body of missing youth found in Varanasi

Varanasi News: गैस गोदाम के पास शव देख दंग रह गए लोग, बुलानी पड़ी पुलिस; परिवार में मचा हड़कंप

Mon, 03 Feb 2025 10:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 03 Feb 2025 10:30 AM IST
सार

Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने गैस गोदाम के पास युवक का शव देखा तो हैरान रह गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल में जुट गई। 

विज्ञापन
Dead Body of missing youth found in Varanasi
घटनास्थल पर मौजूद लोग व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के चुनाड़ीह एचपी गैस गोदाम के पास एक युवक का शव मिला। मॉर्निंग वॉक पर जा रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन


ये है मामला
मृतक की पहचान ग्राम पंचायत गौराकला निवासी जगदीश यादव (30) पुत्र सत्यनारायण यादव के रूप में हुई। मृतक गौराकला बाजार में अपने निजी कटरे में चाय और पान की दुकान चलाता था। रविवार को देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने फोन पर बात करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद मिला। आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन


इधर, सोमवार की सुबह चुनाड़ीह में जगदीश का शव मिलने की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी पूजा दहाड़े मारकर अचेत हो जा रही है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी वरूणा जोन चंद्रकांत मीणा, थाना चौबेपुर प्रभारी जगदीश कुशवाहा, चौकी प्रभारी पंकज राय के साथ फॉरेंसिक टीम घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की आशंका जता रहे लोग

गौराकला बाजार के मध्य पश्चिम तरफ स्थित तालाब के पास खून के निशान मिले हैं और शव घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर सिवो चुनाड़ीह गैस गोदाम के पास मिला है। जिससे लोगों ने आशंका जताई है कि हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया है।

वहीं पुलिस को गौराकला बाजार में लगे कई दुकानों में सीसीटीवी फुटेज से घटना संबंधित अहम शुराग मिले हैं। मृतक को एक बेटी संस्कृति यादव (8), पुत्र संस्कार (6) है। जगदीश भाइयों में छोटा था। पिता दूध, दही, लस्सी का दुकान चलाते हैं, जिसमे बड़ा भाई सहयोग करता है।

घटना के बाबत एसीपी सारनाथ अतुल अंजान ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे हैं। खून का सेंपल लिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों से जानकारी ली जा रही है। घटना को लेकर पुलिस संजीदगी से कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed