फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of girl missing for two days found in pond varanasi police engaged in investigation

Varanasi: दो दिन से लापता युवती की तालाब में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 11 Nov 2022 04:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Nov 2022 04:41 PM IST
सार

वाराणसी के हरहुआ स्थित प्राचीन लाल भाला तालाब में शुक्रवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती बुधवार से लापता थी। 

विज्ञापन
Dead body of girl missing for two days found in pond varanasi police engaged in investigation
हरहुआ स्थित प्राचीन लाल भाला तालाब के पास जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के हरहुआ स्थित प्राचीन लाल भाला तालाब में शुक्रवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवती की शिनाख्त भटौली निवासी शिखा पटेल (22) के रूप में हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शिखा दो दिन से लापता थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भटौली गांव निवासी शिखा पटेल (22) पुत्री शिवलाल पटेल बीते बुधवार को अपने घर से गायब हो गई थी। जयप्रकाश पटेल ने बताया कि बुधवार को धान की कटाई हो रही थी। परिवार के लोग धान काटने जा रहे थे। इस दौरान शिखा ने कहा कि उसके पेट में दर्द है इसलिए धान काटने नहीं जाएगी। परिवार के लोग उसे अकेले छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


धान काट कर जब शाम में वापस लौटे तो शिखा घर पर नहीं थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। थक-हार कर गुरुवार शाम बड़ागांव थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पुलिस युवती की तलाश में जुटी थी। इसी बीच शुक्रवार सुबह हरहुआ स्थित तालाब में शिखा का शव उतराया मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं पास शिखा के पिता शिवलाल राजगीर का व भाई किसी निजी कंपनी में काम करता है। दो साल पहले ही मां की मौत हो चुकी है। वो दो बहन एक भाई में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। भाई के अनुसार वह मानसिक रूप से स्वस्थ थी और परिवार में कोई विवाद झगड़ा नहीं था। बड़ागांव पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नशेड़ियों का होता है जमावड़ा

स्थानीय लोगों ने कहा कि तालाब किनारे जहां पर युवती की लाश मिली है, उस स्थान के समीप ही इलाके के नशेड़ी देर रात तक अड्डा लगाए रहते हैं। आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। जहां पर शव मिली उस तरफ बहुत कम लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में स्थानीय लोगों द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed