यूपी: शौच को निकले युवक की दूसरे दिन पेड़ से लटकी मिली लाश, परिजनों बोले- बेटे की हत्या हुई, जांच की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के भूखली गांव निवासी अमित यादव(23) पुत्र रामनवल का शव मंगलवार की सुबह अहरौला थाना क्षेत्र के चकलतीफ गांव स्थित पेड़ से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई और शव को लटका दिया। अहरौला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक अमित यादव बीते पांच वर्ष से अपने मौसा के घर अहरौला के इमामगढ़ गांव में रह रहा था। सोमवार की रात साढ़े नौ बजे वह शौच के लिए निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। रात में ही परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
सुबह अमित का शव ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका मिला। उसी के फटे हुए शर्ट से पेड़ के सहारे शव लटका हुआ था और पैर जमीन से लगे हुए थे। चप्पल भी टूटी हुई सौ मीटर दूर मिली है। परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोग मामले को प्रेम-प्रसंग या भूमि संबंधी मामले को हत्या का कारण मान रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मामले में मौसा रविंद्र यादव पुत्र पतिराज यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।