फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body found of missing man in ganga rajtalab in varanasi

चार दिन से गायब युवक की लाश गंगा में मिली, पड़ोसी हिरासत में

Sun, 05 Jul 2020 03:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Jul 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Dead body found of missing man in ganga rajtalab in varanasi
गंगा में मिली लाश। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट पुल के नीचे रविवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मौके पर दो घंटे बाद पहुंची। मल्लाहों ने जाल फेंक कर लाश को पानी से बाहर निकलवाया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा बाराडीह (चंदौली) गांव निवासी मनोज कुमार बिंद(30) के परिजनों ने बताया कि वह 1 जुलाई से लापता था। इस मामले में उन्होंने पड़ोस के कैलाश यादव के खिलाफ मनोज की हत्या किए जाने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस कैलाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



महेवा बाराडीह गांव निवासी मनोज बिंद ट्रक से गिट्टी बालू उतारने का काम करता था। बीते एक जुलाई को वह शौच करने के लिए गांव से कुछ दूर बाइक से गया था। जहां पर पहले से मौजूद कैलाश यादव से उसका विवाद हो गया। कैलाश ने मनोज को जान से मारने की धमकी दी थी। उसी रात से मनोज लापता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 जुलाई को परिजनों ने मनोज की हत्या किए जाने के संबंध में कैलाश के खिलाफ अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अलीनगर पुलिस कैलाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ही रही थी। इधर, राजघाट पुल के नीचे लाश मिलने की सूचना मिलने पर मनोज के परिजन मौके पर पहुंचे।

मृतक की शिनाख्त उन्होंने मनोज के रूप में की। लाश पिछले 2 से 3 दिनों तक पानी में रहने के कारण पूरी तरह से सड़ गई थी। आदमपुर पुलिस ने बताया कि मनोज बिंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके साथ ही अलीनगर थाने की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed