फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body found of man coming from in laws house taken money in ballia up

यूपी: ससुराल से पैसे लेकर निकला युवक का एनएच किनारे मिला शव, कई दिनों पहले हुई थी मौत

Sun, 16 Aug 2020 01:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 16 Aug 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Dead body found of man coming from in laws house taken money in ballia up
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के पास एनएच-31 के किनारे गड्ढे में कई दिनों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया।

विज्ञापन

उसकी शिनाख्त छह अगस्त से लापता मोहन(35) ऊर्फ खिरोधर धोबी पुत्र उदय धोबी निवासी इब्राहिमाबाद के रूप में हुई। मृतक की पहचान पिता और भाइयों ने की।


घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मोहन ईंट ढुलाई का काम करता था। मोहन की पत्नी प्रियंका देवी की तहरीर पर 10 अगस्त को बैरिया पुलिस ने गुमशुदगी भी दर्ज की है। थाने में दी तहरीर में सरस्वती देवी पत्नी मोहन ने बताया था कि छह अगस्त को पति मेरे मायके बैरिया रकबा टोला गए थे।

विज्ञापन

उनके साथ भागेलु धोबी निवासी मूंज के डेरा इब्राहिमाबाद भी थे। वहां से दोनों लोग मेरे पिता से ढुलाई के लिए 30 हजार रुपये लेकर घर के लिए 11 बजे चले थे। जब वे घर नहीं लौटे तो उनकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।

बैरिया थाना के एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि मामले में पहले से गुमशुदगी दर्ज है। शव काफी सड़ गया है। मृतक के पास से काफी भीगे और एक दूसरे से चिपके हुए नोट बरामद हुए हैं, जिन्हें सुखाया जा रहा है। जांच होने के बाद जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed