फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead body found a man killed by shovel in pawai azamgarh

फावड़े से हमला कर अधेड़ की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने पत्नी-बेटी को लिया हिरासत में

Fri, 28 Jun 2019 05:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 Jun 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
dead body found a man killed by shovel in pawai azamgarh
घटनास्थल पर लगी भीड़, और वो जगह जहां अधेड़ की लाश को छुपाया - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। किसी अज्ञात ने एक अधेड़ की फावड़े से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारे की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


जिले के पवई थाना क्षेत्र के सउदमा गांव में बुधवार रात दरवाजे के बाहर चारपाई पर सोते समय सिर और पैर पर फावड़े से प्रहार कर श्यामनरायण मिश्रा (50) की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उसकी लाश घर के बगल में स्थित गली में छिपाकर रख दी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब दस बजे पड़ोसी युवक किसी काम से गली की तरफ गया तो लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद से घर के भीतर छिपाकर रखा गया खून से लथपथ फावड़ा और अधेड़ के बेटी का दुपट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सच्चाई जानने के लिए पुलिस अधेड़ की पत्नी और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में मामला अश्नाई (अवैध संबंध) का लग रहा। पुलिस सच जानने के प्रयास में जुटी हुई है।

पवई थाने के सउदमा गांव निवासी श्यामनरायण मिश्रा के दो भाई अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। उनका बड़ा बेटा रत्नेश मुंबई में रहकर नौकरी करता है। घर पर श्यामनरायण के अलावा उनकी पत्नी सुमन देवी, बेटी रीना, बेटा उमेश और रिंकू रहते थे। श्यामनरायण के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।

बुधवार रात भोजन करने के बाद श्यामनारायण दरवाजे के बाहर चारपाई पर सो गए, जबकि पत्नी, बेटी और बेटा अलग-अलग सोए थे। उनकी पत्नी सुमन देवी का कहना है कि सुबह वह जागी तो चारपाई पर नहीं थे। उसने सोचा कहीं घूमने गए होंगे। इसलिए खोजबीन नहीं की।

सुबह करीब दस बजे गांव का एक लड़का श्यामनरायण के घर के बगल में स्थित गली की तरफ किसी काम से गया तो उसने श्यामनरायण की लाश देखी। शव गली में छिपाया गया था। ऊपर से पुआल फेंका गया था। उस युवक ने पुलिस को सूचना दी तो पवई थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे।

पुलिस, डॉग स्क्वाड बुलाकर जांच करने लगी। इस दौरान श्यामनरायण के घर के भीतर छिपाकर रखा गया खून से लथपथ फावड़ा और बेटी रीना का खून से सना दुपट्टा बरामद हुआ। इसी शक के आधार पर पुलिस पत्नी सुमन देवी और बेटी रीना को हिरासत में लेकर थाने चली गई। जहां दोनों से पूछताछ की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed