{"_id":"5c101906bdec224179149351","slug":"dead-bodies-lying-on-platform-waiting-for-train-at-varanasi-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर घंटो पड़े रहे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर घंटो पड़े रहे शव
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर मानवता तार-तार नजर आई। मेमो के चक्कर में दो शव घंटो पड़े रहे। इसके चलते यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
नवीं मुंबई से दादर सुपरफास्ट से वाराणसी आ रहे मटरू वर्मा की यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। जीआरपी-आरपीएफ ने उसे प्लेटफार्म पर रख दिया। डिप्टी एसएस को सूचना दी गई और मेमो का इंतजार किया जाने लगा।
लगभग चार बजे से कैंट रेलवे स्टेशन पर रखे शव को सुबह 9:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। जब स्टेशन निदेशक आनंद मोहन को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसी प्रकार प्लेटफार्म नंबर नौ पर 65 वर्षीय अज्ञात महिला की अचानक मौत हो गई। इसका कारण ठंड लगना बताया गया। देर रात से सुबह तक प्लेटफार्म पर उसका शव पड़ा रहा। सूचना के बाद भी डिप्टी एसएस ने मेमो समय से जारी नहीं किया। महिला का नाम व पता नहीं चल पाया।