यूपी: किराने की दुकान में काम करने वाले कर्मी को डीसीएम ने मारी टक्कर, दबकर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम से कुचलकर साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक किराने की दुकान में कर्मचारी था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घेरकर डीसीएम समेत चालक को धर दबोचा।
दबोचने के बाद उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे की जानकारी होते परिवार के सदस्य रोने-बिलखने लगे।
कोढरी गांव निवासी राजकुमार पांडेय(45) मऊ में किराने की दुकान पर रहकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रोज की तरह वह साइकिल से सुबह आठ बजे मऊ जा रहे थे। जैसे ही वह हैदरगंज गांव के सामने पहुंचे, पीछे से वाराणसी से मऊ जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रांसपोर्ट की डीसीएम ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया, जिससे मजदूर साइकिल सहित सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा।
हादसे के बाद ग्रामीण शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर चालक पकड़े जाने के डर से चालक डीसीएम लेकर जैसे ही आगे बढ़ा पहिया से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके कुछ दूरी से चालक समेत डीसीएम को पकड़ लिया।
इधर हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वहीं मौत की जानकारी मिलते ही थाने पहुंचे परिजन रोने बिलखने लगे।
थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्यों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।