{"_id":"5dd8b53a8ebc3e54e0372a26","slug":"dawate-valima-of-a-young-man-in-the-night-died-a-few-hours-later-in-sonbhdra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में युवक का हुआ दावते वलीमा, कुछ घंटे बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में युवक का हुआ दावते वलीमा, कुछ घंटे बाद मौत
Sat, 23 Nov 2019 09:57 AM IST
स्वाधीन तिवारी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 23 Nov 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में बीती रात्रि दावत ए वलीमा के दौरान दूल्हे का हार्ट अटैक हो जाने से मौत हो गई। इससे खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सलैयाडीह निवासी नसीम सिद्दीकी ने अपने छोटे पुत्र रब्बानी सिद्दीकी का निकाह 19 नवंबर को बिहार राज्य के पटना शहर कराया था। निकाह करके वापस आने के बाद गुरुवार की रात गांव, समाज के लोगों के लिए दावत ए वलीमा का कार्यक्रम बैंक रोड में स्थित अपने पैतृक आवास पर रखा था। लोग दावत में शरीक हुए।
विज्ञापन
देर रात दावते वलीमा खत्म होने के बाद रब्बानी अपनी पत्नी के पास कमरे में गया। रब्बानी के पिता नसीम सिद्दीकी ने बताया कि रात्रि को दावत ए वलीमा खत्म होने के बाद घर के सारे रिश्तेदार व संपर्क के लोग आराम फरमा रहे थे। इसी बीच पुत्र रब्बानी सिद्धीकी अपनी नई नवेली दुल्हन के रूम में पहुंचने के कुछ ही देर के बाद ही अचानक बिस्तर पर गिरकर छटपटाने लगा।
विज्ञापन
दुल्हन ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंच गए और कर अपने पुत्र को उठाया। दुद्धी सीएचसी में पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर शाह आलम ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही इनकी मौत हो गई थी। जो प्रारंभिक लक्षण दिख रहे थे, वह हार्ट अटैक की ओर इशारा कर रहे थे। उधर युवा व्यवसायी रब्बानी सिद्दीकी के निधन पर व्यापारियों ने शोक जताया है।
सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को शोक सभा हुई। इसमें दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान प्रभात कुमार, वीरेंद्र कुमार,अजय यादव, विकास कुमार जायसवाल, पवन कुमार रजक, अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सुहेल अहमद, एनुल सिद्धकी, इस्लाम अहमद कुरैशी, तुफैल अहमद, अबरार अहमद मौजूद रहे।