फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Daughters gave fire, boycotting the thirteenth, will plant saplings

बेटियों ने दी मुखाग्नि, तेरहवीं का बहिष्कार कर पौधरोपण करेंगे

Mon, 30 Aug 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Daughters gave fire, boycotting the thirteenth, will plant saplings
चौबेपुर (वाराणसी)। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से रविवार को बेटियों ने परिवार की महिलाओं के साथ पिता की अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया और चिता को मुखाग्नि दी। बरियासनपुर की बेटियों के साहसिक कार्य की काफी चर्चा रही।
विज्ञापन

गांव के हरिचरण पटेल (80) का शनिवार को रात में निधन हो गया। उनके एक मात्र पुत्र भागीरथी पटेल ने अपनी बहन प्रेमा देवी व हीरामनी देवी को सूचना दी। ससुराल से आईं दोनों बहनों ने पिता के नेत्रदान करने के संकल्प को पूरा कराया। दोनों बेटियों ने महिलाओं के साथ कंधा देकर अर्थी को श्मशान पहुंचाने और मुखाग्नि देने का प्रस्ताव रखा। बेटियों ने कहा कि उनके दादा कामरेड अयोध्या पटेल कुरीतियों को दूर करने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। पिता की भी यही इच्छा थी। बेटा भागीरथी ने समाज से अनुमति मांगी। तय हुआ कि तेरहवीं पर आयोजित होने वाले भोज का बहिष्कार कर शोक सभा होगी और उनके याद में फलदार पौधे लगाए जाएंगे। बेटियों ने साथ परिवार की महदेई, सुधा, सहदेई, मंशा, देसी, लल्ली, रेखा, सुनीता और अमरावती आदि महिलाओं ने अर्थी को कंधा दिया। सरायमोहाना स्थित गंगा नदी के किनारे मुखाग्नि दी गई। अंतिम संस्कार में बालकिशुन पटेल, देवराज पटेल, बाबूलाल पटेल, त्रिभुवन पटेल, श्री प्रकाश पटेल, राजेंद्र प्रसाद मानव, आनंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed