फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Daughter raised her mother's spiked eyes

बेटी ने उठाई मां की अर्थी छलक उठीं सबकी आंखें

Thu, 13 May 2021 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Daughter raised her mother's spiked eyes
वाराणसी। कोरोना संक्रमण के कारण जहां मानवीय संवेदनाएं दरकिनार होती जा रही हैं, वहीं परंपराओं को भी तोड़कर नए प्रतिमान स्थापित हो रहे हैं। बुधवार को कबीरचौरा अस्पताल से एक मां की अर्थी उठी तो बेटी ने उसको कंधा दिया। यह देखकर हर आंख छलक उठी।
विज्ञापन

गाजीपुर के जखनियां इलाके के एक छोटे से गांव बुखरा के रहने वाले रामचंद्र शर्मा अपनी पत्नी अनीता को सात मई को कबीरचौरा स्थित शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल ले आए थे। अनीता को सांस लेने में तकलीफ की वजह से डॉक्टरों ने भर्ती करने की सलाह दी। इसके बाद रामचंद्र ने पत्नी की देखभाल के लिए बड़ी बेटी पूजा (17) को भी बुला लिया। कक्षा 12 की छात्रा पूजा ने मां की देखभाल की। इस दौरान मंगलवार की शाम अनीता की तबियत बिगड़ने लगी तो पूजा ने पिता और स्थानीय रिश्तेदारों को फोन कर सूचना दी। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान अनीता ने दम तोड़ दिया। रामचंद्र मजदूरी करके अपनी दो बेटियों पूजा और छोटी बेटी प्रीति का लालन पालन करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति भी सही न होने से उन्होंने अपने रिश्तेदारों का सहयोग मांगा। इस बीच उनके दूर के रिश्तेदार अभिषेक ने समाज सेवी अमन कबीर की मदद से शव की अंत्येष्टि कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed