फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Daughter complied with son, daughter offered fire to father

बेटे का फर्ज निभा बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

Fri, 30 Apr 2021 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Daughter complied with son, daughter offered fire to father
वाराणसी। कोरोना महामारी में सामाजिक तानाबाना बिगड़ गया है। किसी को चार कंधे नहीं मिल रहे हैं तो कहीं बेटियां ही बेटों का फर्ज निभा रही हैं। कोरोना से बृहस्पतिवार को गोरखपुर निवासी बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एमएन गोयल का निधन हो गया। हरिश्चंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बड़ी बेटी निमिषा गोयल ने पिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद हर किसी की आंखें छलक उठीं। निमिषा गोयल ने बेटे का धर्म निभाते हुए मुखाग्नि दी। एमएन गोयल की तैनाती मिर्जापुर विद्युत कार्य मंडल में थी। यहां हाइडिल कॉलोनी में आवंटित आवास में परिवार रहता है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़कर गए हैं।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, बीते 15 दिनों से हेरिटेज में उनका इलाज चल रहा था। अंतिम संस्कार में कुछ रिश्तेदार भी रहे। हरिश्चंद्र घाट पर मौजूद विनोद पाल ने कहा कि कोरोना ने लोगों को सच्चाई दिखा दी है। न तो पड़ोसी, न जानने वाले और न ही रिश्तेदार आते हैं। केवल परिवार के कुछ लोग ही घाट पर दाह संस्कार करने को मजबूर हैं। हमारे भी बड़े पिताजी का निधन हो गया है। यहां शव जलाने आए हैं। यहां का दृश्य देखकर लगता है कि यह क्या हो रहा है। खुशी इस बात की है की बेटियां भी बेटे का फर्ज बढ़-चढ़कर निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed