{"_id":"626146021907a3404a45e0cf","slug":"daughter-accuses-father-for-misdeed-in-varanasi-police-arrested-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 21 Apr 2022 05:24 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 21 Apr 2022 05:24 PM IST
सार
वाराणसी के भेलूपुर थाने में एक युवती ने तहरीर देकर पिता पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के भेलूपुर थाने में एक युवती ने तहरीर देकर पिता पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज आरोपी मुर्गियां टोला निवासी अब्दुल कलाम (47) को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि युवती का आरोप है कि उसके पिता उसके साथ कई साल से जबदस्ती करते थे। पांच माह पहले युवती की शादी हुई।
विज्ञापन
शादी के बाद भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की हरकतों से अजीज आ चुकी युवती ने पूरे मामले की जानकारी अपने पति दी। इसके बाद युवती के पति ने मामले में अपने ससुर से पूछताछ की। जिसके बाद युवती ने भेलूपुर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी साड़ी की छपाई करता था।
विज्ञापन