{"_id":"640b365236c361c39205eb48","slug":"data-of-children-studying-in-bal-vatika-will-be-registered-on-prerna-portal-varanasi-news-c-20-vns1013-97190-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज होगा बाल वाटिका में पढ़ने वाले बच्चों का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज होगा बाल वाटिका में पढ़ने वाले बच्चों का डाटा
विज्ञापन
प्राथमिक स्तर पर बच्चों की नींव मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। परिषदीय स्कूलों के परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की बाल वाटिका में पढ़ रहे बच्चों का भी अब रिकार्ड रखा जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जिले के सभी प्रधानाध्यापकों को बच्चों का ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि जिले के परिषदीय स्कूलों के परिसर में लगभग 1100 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। ऐसे परिषदीय विद्यालय जहां आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, वहां बाल वाटिका में नामांकित पांच से छह आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। बाल वाटिका में पढ़ रहे बच्चों का ब्योरा न होने से उसका कक्षा एक में प्रवेश कराने में दिक्कतें आती हैं।