फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Daroga surrendered in varanasi court in rape case girl eaten poison after alleging

Varanasi News: दुष्कर्म मामले में दरोगा ने कोर्ट में किया सरेंडर, युवती ने आरोप लगाकर खाया था जहर

Thu, 18 Aug 2022 06:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 Aug 2022 06:58 PM IST
सार

सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल चौकी प्रभारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के विषाक्त पदार्थ खाने के मामले में पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने सख्त कार्रवाई की थी। आरोपी ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
 

विज्ञापन
Daroga surrendered in varanasi court in rape case girl eaten poison after alleging
दरोगा ने कोर्ट में किया सरेंडर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दुष्कर्म मामले में आरोपी वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल चौकी के निलंबित प्रभारी संग्राम यादव ने गुरुवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) शक्ति सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया। अदालत ने आरोपी चौकी प्रभारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बीते छह अगस्त को आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


पांच अगस्त को दनियालपुर की युवती ने निलंबित प्रभारी संग्राम सिंह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया और चौकी पर विषाक्त पदार्थ खाकर अचेत हो गई थी। दीनदयाल जिला अस्पताल में युवती को भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन


इधर, प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर चौकी इंचार्ज संग्राम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।  वहीं, जांच में देरी और लापरवाही बरतने पर एसीपी सारनाथ ज्ञानप्रकाश राय को कार्यालय से संबद्ध करते हुए थानाध्यक्ष अर्जुन को लाइन हाजिर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण के अनुसार युवती की मां ने सारनाथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि पुराना पुल चौकी इंचार्ज संग्राम यादव उसकी पुत्री को जबरदस्ती दो महीने अपने साथ रखा। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। इस बीच 30 जुलाई 2022 को किसी तरह वो चौकी इंचार्ज की चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई।

पुलिस के डर से उसने कहीं शिकायत दर्ज नहीं कराई और पुत्री को रिश्तेदारी में भेज दिया। इस बीच पांच अगस्त को चौकी इंचार्ज उसकी रिश्तेदारी में पहुंच कर पुनः उसको उठा लाया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पुत्री ने इंकार किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने इस मामले में जब मुकदमा दर्ज किया तब आरोपी फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed