{"_id":"5fd118098ebc3e3eae6ee56a","slug":"daroga-line-spot-in-an-attempt-to-reduce-charges-in-case-filed-against-meraj-an-associate-of-mukhtar-ansari-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मुख्तार अंसारी गिरोह के सहयोगी मेराज के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धाराएं कम करने के प्रयास में दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मुख्तार अंसारी गिरोह के सहयोगी मेराज के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धाराएं कम करने के प्रयास में दरोगा लाइन हाजिर
Thu, 10 Dec 2020 12:01 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला।
मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के अंतरराज्यीय गिरोह के सहयोगी मेराज अहमद उर्फ भाई मेराज के खिलाफ दर्ज मुकदमों की धाराएं कम करने के प्रयास के आरोप में वाराणसी एसएसपी ने कैंट थाने के दरोगा वसीमुल्लाह को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही मेराज के खिलाफ कैंट थाने में दर्ज मुकदमों की विवेचना दूसरे दरोगा को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
पहड़िया क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी फेज-एक निवासी मेराज के खिलाफ बीते महीने में कैंट थाने में चार और उससे पहले जैतपुरा थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। मेराज पर फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस बनवाने और फिर उसी तरह से उसका नवीनीकरण कराने का आरोप है।
विज्ञापन
मेराज द्वारा शस्त्र लाइसेंस लेने में गलत पता दिखाने और चालक व रिश्तेदार के नाम लिए गए लाइसेंसी असलहे अपने पास रखने के प्रकरण की जांच दरोगा वसीमुल्लाह को सौंपी गई थी। एसएसपी अमित पाठक की जानकारी में आया कि जांच में दरोगा ने मेराज के खिलाफ दर्ज मुकदमे की धाराएं कम करने का प्रयास किया है तो उन्होंने उसे लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही दरोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन