फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Daroga caught taking bribe of Rs 25 thousand at police post in varanasi

Varanasi: चौकी में 25 हजार की रिश्वत लेते धरे गए दरोगा जी! एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

Sun, 10 Sep 2023 09:53 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Sep 2023 09:53 AM IST
सार

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शनिवार को मंडुवाडीह थाने के मड़ौली चौकी प्रभारी अजय कुमार  को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Daroga caught taking bribe of Rs 25 thousand at police post in varanasi
मड़ौली चौकी प्रभारी अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के मड़ौली चौकी प्रभारी अजय कुमार को 25 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति को पुलिस चौकी बुलाया और धारा को गंभीर बनाने के लिए घूस ली। उसके खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी मूल रूप से प्रयागराज जिले के थरवई थाना के देवापुर कुहौना सिकंदरा के मूल निवासी है। 2015 बैच का दरोगा है। 60 दिन पहले ही उसे चौकी प्रभारी बनाया गया था।

विज्ञापन


संत गोपाल नगर, बड़ी पटिया, ककरमत्ता निवासी बिशन दास खन्ना के अनुसार, 10 जून को उनके बेटे उमंग खन्ना के प्रार्थना पत्र पर अदालत के आदेश से मंडुवाडीह थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना मड़ौली चौकी इंचार्ज अजय कुमार को मिली थी। चौकी इंचार्ज अजय कुमार का कहना था कि कूटरचना सहित अन्य आरोपों से संबंधित धारा बढ़ाकर वह मुकदमे को मजबूत कर देगा। इसके एवज में 25 हजार रुपये घूस मांग रहा था।

विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में किया भागने का प्रयास

रुपये न देने पर फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगाने की धमकी दे रहा था। पैसे की मांग और विवेचना में प्रगति न होते देख बिशन दास खन्ना ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई के प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह से संपर्क किया। इंस्पेक्टर ने केमिकल युक्त नोट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद बिशन दास खन्ना ने मड़ौली चौकी प्रभारी को फोन किया और पैसे देने की बात कही। आरोप है कि प्रभारी ने पुलिस चौकी में जैसे ही घूस लिया, वैसे ही भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप टीम ने दबोच लिया, फिर उसे कैंट थाने ले जाया गया। थाना पुलिस के सुपुर्द करके मुकदमा दर्ज कराया गया। 

 

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने चौकी प्रभारी को रंगे हाथ दबोच लिया। जब चौकी प्रभारी को पकड़ा गया, तब उसने हाथ छुड़ाकर फिल्मी स्टाइल में भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी ने धक्का-मुक्की भी की है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार राय, सुमित भारती व आरक्षी वीरेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed