{"_id":"5e870ad08ebc3e77b539364e","slug":"danger-in-ballia-s-quarantine-center-panic-due-to-snake-out","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया के क्वारंटीन सेंटर में खतरे में जान, सांप निकलने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया के क्वारंटीन सेंटर में खतरे में जान, सांप निकलने से दहशत
Fri, 03 Apr 2020 03:37 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 03 Apr 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
घर से लाया गया बिस्तर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गये क्वारंटीन सेंटरों में बाहर से आए लोगों को उनकी और गांव वालों को संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए क्वारंटीन सेंटरों में रखा जा रहा है, लेकिन इन सेंटरों में अव्यवस्था होने की वजह से रखे गए लोगों जान पर बन आई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात में खेजुरी स्थित क्वारंटीन सेंटर पर सांप निकल आया। इसके बाद वहां रहने वाले 22 लोग पूरी रात सो नहीं सके और सुबह जब वहां जुटे लोगों ने सांप को ढूंढ़कर मार दिया, तभी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
दअरसल, चार दिन पहले 22 लोग गांव में देश के अन्य शहरों से आए। इन्हें परिषदीय प्राथमिक विद्यालय खेजुरी नंबर एक के प्रांगण में शासन व प्रशासन की ओर से क्वारंटीन में रखा गया। बीते चार दिनों से ये सभी लोग अपने घर से लाए बिस्तरों पर सो रहे हैं और घर से ही मंगाकर भोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
खराब नल की टोटी
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि यहां क्वारंटीन सेंटर बनाने से पहले न तो साफ-सफाई कराई गई और न ही स्वच्छ पेयजल की सुविधा दी गई। सोने के लिए चारपाई आदि की व्यवस्था भी नहीं की गई है। ये लोग जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहे हैं। हद तो ये हो गई कि बृहस्पतिवार की रात में यहां सांप निकल आया, इसके बाद सभी लोग रातभर सो नहीं सके।
जिला पंचायतराज अधिकारी एसके पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एडीओ पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी को वहां की सुविधाओं की जिम्मेदारी दी गई है। यदि कहीं कोई दिक्कत है तो उसे ठीक कराया जाएगा।
जिला पंचायतराज अधिकारी एसके पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एडीओ पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी को वहां की सुविधाओं की जिम्मेदारी दी गई है। यदि कहीं कोई दिक्कत है तो उसे ठीक कराया जाएगा।