फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dangal Wrestlers from Iran and Nagpur play in varanasi sports news remained in discussion

दंगल: काशी में ईरान और नागपुर के पहलवान भिड़े..., आधे घंटे चली जोर आजमाइश; चर्चा में रहीं खेल की अन्य खबरें

Mon, 03 Mar 2025 02:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 02:05 PM IST
सार

वाराणसी में दंगल, दाैड़, क्रिकेट सहित विभिन्न खेल आयोजित हुए। इस खेलों में खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया। अतिथियों और दर्शकों ने उनका जज्बा बढ़ाया। खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
Dangal Wrestlers from Iran and Nagpur play in varanasi sports news remained in discussion
सारनाथ में आयोजित दंगल में पहवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News Today: महाबोधि इंटर काॅलेज के मैदान पर बने अस्थायी अखाड़े में रविवार को पहलवानों ने दिखाया दमखम। चतुरी खलीफा भोतु उस्ताद व्यायामशाला के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती ईरान के मिर्जा और नागपुर के सिकंदर शेख के बीच आधे घंटे तक जोर आजमाइश के बाद बराबरी पर छूटी। दूसरे मुकाबले में सारनाथ के आदेश पहलवान ने ढाई मिनट में ही निकास दांव लगाकर सियाराम को चित कर दंगल जीत लिया।

विज्ञापन


तीसरे मुकाबले में सारनाथ के पंकज पाल ने 5वें मिनट में डाक दांव लगाकर बिहार के गया निवासी पहलवान सत्यम सेठ को पटक दिया। समुंदर सारनाथ के नवापुरा के राहुल, सारनाथ के आर्यन व गया के किशन, बनारस के यशवंत गिरी व शक्ति सिंह गाजियाबाद, अनुज तोमर और प्रवीण पहलवान के बीच हुई दंगल बराबरी पर छूटी। इसमें एक दर्जन से अधिक दंगल बराबरी पर रहे। 
विज्ञापन


ईरान के पहलवान की कुश्ती को देखने के लिए पहलवानों व कुश्ती प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ रही। निर्णायक की भूमिका प्रमोद पाल, सुभाष पहलवान ने निभाई। अखाड़े पर पहलवानों का स्वागत विनोद पाल, संचालन सतपाल और रवि पाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राधे पाल ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाक दांव लगा अमन ने दिल्ली के जितेंद्र को हराया
मरुई जक्खिनी में रविवार को दंगल का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने किया। वाराणसी के मुर्दहा निवासी अमन पहलवान ने ढाक दांव लगा दिल्ली के जितेंद्र पहलवान डेढ़ मिनट में पटकनी देकर दो हजार रुपये का नकद इनाम जीता। 

दूसरे दंगल में अहरक के विवेक पहलवान ने महनाग के प्रभाकर को चित किया। इस दौरान यहां पर दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने जोर आजमाइश की। भीम पहलवान आजमगढ़ और सतपाल डांडी चंदौली तथा अर्जुन आजमगढ़ और रितेश गाज़ीपुर, संदीप पहलवान मिर्जापुर और अनिल दिल्ली के बीच डेढ़ लाख की इनामी दंगल बराबरी पर छूटी। 

महिला वर्ग में अंबा पटेल और कादंबरी, पलक और नेहा के बीच खेली गई दंगल बरारी पर छूटी। रेफरी की भूमिका रविंद्र यादव, अशोक पहलवान, सहेंद्र पहलवान ने निभाई। 

मंत्री ने कुश्ती मैट देने का वादा किया
मुख्य अतिथि के रूप में स्टांप शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल शुरू कराया और कुश्ती मैट देने का वादा किया। मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि मिट्टी के अखाड़े में दंगल से पहलवान चोटिल हो रहे हैं। इससे खेल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आयोजकों से अगली कुश्ती गद्दे पर कराने को कहा। यह भी कहा कि वे कुश्ती मैट दिलाने में आर्थिक मदद करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लेंगे काशी के दो कोच
क्वान की डो संघ की ओर से तीसरा अंतरराष्ट्रीय शिविर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए यूपी से तीन कोच का चयन हुआ है। इसमें दो कोच वाराणसी जिले के हैं। जिला सचिव रेखा मौर्य ने बताया कि इस शिविर में हिस्सा लेने के लिए कोच छह मार्च को नोएडा रवाना होंगे। 

वाराणसी क्वान की डो संघ के अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 8 से 9 मार्च तक नोएडा में आयोजित है। इसमें वाराणसी के उमेश केशरी और आकाश गुप्ता यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रशिक्षण लेने के बाद दोनों कोच वाराणसी के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का काम करेंगे। 

Dangal Wrestlers from Iran and Nagpur play in varanasi sports news remained in discussion
ट्राॅफी विजेता 36वीं वाहिनी पीएसी। - फोटो : अमर उजाला

36वीं वाहिनी रामनगर ने जीती एथलेटिक्स ट्रॉफी
29वीं पूर्वी जोन अंतर वाहिनी एथलेटिक्स प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। इसमें 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर की टीम 155 अंक लेकर ओवरऑल विजेता बनी। 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर की टीम 80 अंक लेकर उपविजेता बनी। साइक्लिंग में 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर ने स्वर्ण पदक जीता। 29वीं अंतर वाहिनी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लालपुर के डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली गई। इसमें 10 वाहिनियों के 240 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 

Dangal Wrestlers from Iran and Nagpur play in varanasi sports news remained in discussion
जयनारायण इंटर काॅलेज मैदान पर क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेट प्रतियोगिता : भारत विकास परिषद 36 रन से हारा
जेसीआई काशी शिवा की ओर से रविवार सुबह जय नारायण मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गई। इसमें जेसीआई की टीम के मैन ऑफ द मैच गौरव मेहरोत्रा के नाबाद 37 रन और एक विकेट की मदद से भारत विकास परिषद की टीम को 36 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर काशी शिवा के कप्तान श्याम जालान ने बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में  चार विकेट खोकर 141 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत विकास परिषद की पूरी टीम नौ ओवर में 105 रन पर सिमट गयी। 

नेशनल मास्टर्स मीट में भाग लेंगी नीलू
45वीं मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन बंगलूरू के कांतीरवा स्टेडियम में चार से नौ मार्च तक होगा। चैंपियनशिप में यूपी की ओर से वाराणसी की मास्टर्स एथलीट नीलू मिश्रा 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में चुनौती पेश करेंगी। पिछले महीने यूपी काॅलेज में हुई स्टेट मास्टर्स एथलेटिक मीट में नीलू ने तीन पदक जीते थे। यहां प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन नेशनल मीट के लिए हुआ। 

Dangal Wrestlers from Iran and Nagpur play in varanasi sports news remained in discussion
मोहम्मद फैज। - फोटो : अमर उजाला

प्रादेशिक मुक्केबाजी में फैज ने जीता स्वर्ण पदक
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रादेशिक मुक्केबाजी प्रतियोगिता मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई। इसके फेदर वेट कैटेगरी में वाराणसी के मोहम्मद फैज ने स्वर्ण पदक जीता है। वाराणसी मुक्केबाजी संघ के सचिव जनार्दन यादव ने बताया कि मोहम्मद फैज आक्रामक शैली के मुक्केबाज है। प्रादेशिक प्रतियोगिता में उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। 

अप्रैल में होगी दिव्यांग फुटबॉल प्रतियोगिता
ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता अप्रैल में होगी। यह कमच्छा के सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल के खेल मैदान में खेली जाएगी।  एसोसिएशन के महासचिव डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि इसके लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। कहा कि इस प्रतियोगिता में यूपी और उत्तराखंड की तीन टीमें खेलेंगी। दोनों राज्यों की टीम एक दिन पहले ही काशी पहुंच जाएंगी। इसमें राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 

Dangal Wrestlers from Iran and Nagpur play in varanasi sports news remained in discussion
मोहम्मद जमील। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक दौड़ में 21.60 सेकंड का समय लेकर दौड़ पूरी की
वाराणसी के एथलेटिक्स खिलाड़ी जमील अली ने प्रादेशिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने दो सौ मीटर दौड़ 21.60 सेकेंड में पूरी की और स्वर्ण पदक हासिल किया। जमील विकास इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र हैं। इस समय वह बोर्ड की परीक्षा भी दे रहे हैं। परीक्षा के दौरान जीतने पर खेल प्रशिक्षकों और विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र को बधाई दी है।  

धावक जमील ने लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज में आयोजित 20वीं यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहले दिन दो सौ मीटर दौड़ को 21.60 सेकंड में पूरा किया। पहले तो परीक्षा के कारण प्रतियोगिता छोड़ने का मन बनाया था लेकिन कुछ दिन का गैप मिलने पर लखनऊ जाकर प्रतियोगिता में भाग लिया और स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है।

जमील लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में कोच डॉ मंजूर आलम अंसारी की देखरेख में अभ्यास करते हैं। खिलाड़ी के प्रदर्शन पर जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ एके सिंह, आरएसओ विमला सिंह, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश यादव ने बधाई दी है।

जमील ने बताया कि खेल और पढ़ाई में आगे रहने के लिए दूसरों से अधिक मेहनत करनी पड़ती है। बोर्ड परीक्षा का तनाव था लेकिन इसे अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त मेहनत किया। 

Dangal Wrestlers from Iran and Nagpur play in varanasi sports news remained in discussion
दाैड़ में हिस्सा लेतीं बालिका वर्ग की खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

दो किलोमीटर दौड़ में काजल ने बाजी मारी 
परमानंदपुर के खिलाड़ियों ने रविवार को दो किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लिया। इसमें काजल पटेल पहले स्थान पर जबकि सुमन दूसरे और कोमल ने तीसरे स्थान पर रहीं। दौड़ सुबह छह बजे परमानंदपुर मिनी स्टेडियम से शुरू होकर चांदमारी और नवलपुर होते हुए, मिनी स्टेडियम पहुंचकर खत्म हुई। इस रेस को डॉ. आशा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

Dangal Wrestlers from Iran and Nagpur play in varanasi sports news remained in discussion
विश्वंभर और प्रणव। - फोटो : अमर उजाला

विश्वंभर और प्रणव ने हासिल की अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग
जिले के शतरंज खिलाड़ी विश्वंभर दयाल और प्रणव रूंगटा ने अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग हासिल कर ली है। सब जूनियर वर्ग के शतरंज खिलाड़ी ने यह सफलता 31 जनवरी से 5 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग क्लासिकल प्रतियोगिता में हासिल की।

कोच विनित राज ने बताया कि 9 चक्रों में खेली गई बाजी में 5 फिडे रेटेड खिलाड़ियों को हराकर फिडे रेटिंग हासिल की है। फिडे द्वारा मार्च की अंतरराष्ट्रीय शतरंज रेटिंग लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें वाराणसी के विश्वंभर दयाल ने 1590 और प्रणव रूंगटा ने 1483 रेटिंग अंक प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed