फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dak vibhag news

घर बैठे निकालिए खाते से पैसा, नया खाता भी खुलेगा

Tue, 06 Oct 2020 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
dak vibhag news
अगर आपको अपने डाक विभाग या फिर किसी बैंक खाते से पैसे निकालने की जरूरत है तो बैंक या डाकघर तक जाने की जरूरत नहीं है। चिट्ठियां पहुंचाने वाले डाकिया ही घर बैठे आपकी इस जरूरत को पूरा कर देंगे। इसको लेकर डाक विभाग के वाराणसी परिक्षेत्र के जिलों में छह अक्तूबर और आठ अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों की जरूरत के हिसाब से खातों से रुपये निकाले जा सकेंगे।
विज्ञापन

आम तौर पर लोगों के खातों में अलग-अलग योजनाओं का पैसा महीने के पहले सप्ताह तक आ जाता है। इसको लेने के लिए लोग बैंक या डाकघर तक जाना पड़ता है। वैसे तो घर बैठे खातों से रुपये निकालने की सुविधा डाक विभाग की ओर से पहले से ही चल रही है लेकिन छह और आठ अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डाक विभाग वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि घर-घर जाकर लोगों को न सिर्फ उनके बैंक खातों से पैसे निकालने की सुविधा दी जाएगी, बल्कि नए खाते भी खुलवाए जाएंगे। छह अक्टूबर को घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से किसी भी बैंक खाते से पैसे निकालने और आठ अक्टूबर को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते खुलवाने के लिए वृहद अभियान चलाया जाएगा। डाकिया के पास माइक्रो एटीएम की मदद से नियमानुसार एक व्यक्ति अपने आधार लिंक बैंक खाते से दस हजार रुपये तक की रकम निकाल सकता है। घर बैठे आईपीपीबी के माध्यम से डीबीटी राशि प्राप्त करने में आसानी होगी। इस खाते के माध्यम से मोबाइल व डीटीएच रिचार्ज, बिजली व पानी बिल भुगतान जैसी तमाम सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में साढ़े पांच लाख को मिला धन
पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि लाकडाउन में वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक साढ़े पांच लाख लोगों में 1.54 अरब रुपये बैंक खातों से निकालकर डाकिया, ग्रामीण सेवकों द्वारा दी गई है। इसके अलावा अब तक करीब तीन लाख लोग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ भी जुड़ चुके हैं। इस समय 35 लाख से अधिक खाते संचालित हैं और 1.67 लाख पात्र बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed