फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dak

फिलेटली डिपॉजिट अकाउंट से बनवा सकेंगे डाक टिकट

Wed, 14 Oct 2020 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
dak
वाराणसी। अगर आप घर बैठकर डाक टिकट बनवाना चाहते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। फिलेटली डिपॉजिट अकाउंट खोलकर आप घर बैठे डाक टिकट बनवाने के साथ ही उसे प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय डाक दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को आयोजित फिलेटली दिवस के मौके पर 75 लोगों ने फिलेटली डिपॉजिट अकाउंट खोला, जबकि 80 लोगों ने माई स्टैंप के तहत अपनी फोटो के साथ डाक टिकट भी बनवाया। इसमें बच्चों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

डाक विभाग वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने फिलेटली दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधान डाकघर स्थित फिलेटली ब्यूरो का बच्चों ने भ्रमण कर डाक टिकटों के बनाए जाने के बारे में जानकारी भी ली। माई स्टैंप के तहत डाक टिकटों पर अपनी फोटो देखकर बच्चे बहुत खुश हुए। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि फिलेटली केवल डाक टिकटों का संग्रह ही नहीं, बल्कि इसके बारे में जानने का माध्यम भी है। हर एक डाक टिकट के पीछे उसकी कहानी छिपी है। इसके बारे में युवाओं को जानने की जरूरत है। डाक टिकट को नन्हे राजदूत की संज्ञा देते हुए पीएमजी ने कहा कि यह सभी देशों का भ्रमण कर अपनी संभ्यता-संस्कृति से लोगों को अवगत कराते रहता है। वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक सुमित कुमार गाट ने बताया कि केवल 200 रुपये में फिलेटली डिपाजिट एकाउंट खोलकर घर बैठे डाक टिकटें प्राप्त की जा सकती हैं। कार्यक्रम में सहायक निदेशक शंभू राय, सीनियर पोस्टमास्टर आरके चौहान, सहायक डाक अधीक्षक सुरेश चंद्र, डाक निरीक्षक ब्रजेश शर्मा, बलबीर सिंह, अनिल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed