{"_id":"60ade1e6feae997a707aebf7","slug":"cylinder-blast-home-burnt-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सिलिंडर में ब्लास्ट से हड़कंप, घर में रखा सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सिलिंडर में ब्लास्ट से हड़कंप, घर में रखा सामान जलकर राख
Wed, 26 May 2021 11:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 26 May 2021 11:21 AM IST
सार
सिलिंडर में आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। सिलिंडर में ब्लास्ट रेगुलेटर में गैस रिसाव होने की वजह से हुआ।
विज्ञापन
सिलिंडर में ब्लास्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर (उदयपुर) गांव में सिलिंडर में ब्लास्ट होने से घर जलकर राख हो गया। सूचना देकर मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और आग बुझाई। तब तक घर में रखा पूरा सामान जरकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुकुंद लाल अपने तीन लड़के और बहू के साथ रहते हैं। बुधवार की सुबह बहू मंजू सुबह चाय बना रही थी। उसी समय सिलिंडर के रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने लगा। इसी दौरान रेगुलेटर में आग लग गई। मंजू ने पहले आग बुझाने की कोशिश की। जब आग नहीं बुझी तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
बगल के कमरे में सो रहे संतोष, मनोज, अशोक और ससुर मुकुलाल रसोई घर में पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बुझी। उधर मेन गेट में ताला लगा होने के कारण पड़ोसी बाहर खड़े होकर शोर मचा रहे थे। वहीं घर में इतना धुआं भर गया था, कि कोई घर का दरवाजा नहीं खोल पा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
इतने में किसी ने फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया। इस दौरान किसी तरह पड़ोस का व्यक्ति सीढ़ी लगा आंगन में उतर गया और मुकुंद लाल से गेट खुलवाया। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गई और आग बुझाई। इस दौरान गर में रखा अनाज, आलमारी, बक्सा, फ्रिज, ढाई लाख रुपये नगद, आलमारी में रखे कपड़े व सोने चांदी के जेवरात जलकर राख हो गए थे।