{"_id":"62aa2b7f5d7f926ece3c7bae","slug":"cylinder-black-marketing-agency-busted-varanasi-news-vns65910399","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाली एजेंसी का भंडाफोड़, एजेंसी संचालक के खिलाफ होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाली एजेंसी का भंडाफोड़, एजेंसी संचालक के खिलाफ होगा मुकदमा
Thu, 16 Jun 2022 12:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:59 PM IST
सार
वाराणसी के शिवपुर के चिथरियापुर गांव में बुधवार को एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाली एक एजेंसी का भंडाफोड़ किया गया।
विज्ञापन
बरामद गैस सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के शिवपुर के चिथरियापुर गांव में बुधवार को एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाली एक एजेंसी का भंडाफोड़ किया गया। जिला आपूर्ति विभाग के प्रवर्तन दल ने 42 सिलिंडर, सफेद पेंट और रिफिल यंत्र जब्त किया। एजेंसी संचालक, वाहन चालक और गोदाम इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
जिलापूर्ति विभाग के रमेश चंद्र मिश्र के अनुसार भरलाई के चिथरियापुर गांव में दुर्गावती इंडेन गैस सर्विस की ओर से गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की सूचना पर छापा मारा गया। टीम ने मौके से 42 घरेलू गैस सिलिंडर (14.8 किलो का) जो खाली थे। इसके अलावा सफेद पेंट जिसका इस्तेमाल सिलिंडर पर लिखी गई सूचनाओं के साथ छेड़छाड़ के लिए प्रयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन
साथ ही एक रिफिलिंग यंत्र जब्त किया गया, जिससे एक सिलिंडर से दूसरे सिलिंडर में गैस भरने का कार्य होता था। गैस एजेंसी के खिलाफ मौके पर कागज न दिखाने, गैस पर अंकित सूचनाओं से छेड़छाड़ करने और अवैध तरीके से खाली सिलिंडर को भरने पर शिवपुर थाने में एजेंसी के मालवाहक ऑटो चालक, गोदाम प्रभारी और संचालक के खिलाफ तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर एसआर गौतम ने बताया कि जल्द ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन