फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyclone yaas impact in varanasi: temperature dicrease due rain

चक्रवाती तूफान यास का असर: वाराणसी में हो रही झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत

Thu, 27 May 2021 09:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 27 May 2021 09:28 AM IST
सार

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात यास आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्य के तट से दोपहर बाद टकरा गया। जिसका असर उत्तर प्रदेश राज्य में देखने को मिल रहा है। वाराणसी में बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट आई, साथ ही बारिश भी हो रही है।

विज्ञापन
Cyclone yaas impact in varanasi: temperature dicrease due rain
वाराणसी में हो रही झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान यास का असर वाराणसी में बुधवार रात से ही दिखने लगा है। आधी रात के बाद से ही बूंदाबांदी शुरू है। गुरुवार सुबह से ही रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। इधर नम पुरवा हवा भी चलने लगी है।

विज्ञापन


अन्य दिनों की तुलना में हवा की रफ्तार भी गुरुवार को तेज है। इस वजह से उमस से राहत मिली है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी शुक्रवार तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि चक्रवाती तूफान यास की वजह से ही दो दिन तेज हवा चलने के साथ ही झमाझम बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन


बुधवार को बादलों की रही आवाजाही
चक्रवाती तूफान यास का असर बुधवार से दिखने लगा था। जहां दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही और नम पुरवा हवाएं चलती रहीं। वहीं रात में हवा की रफ्तार थोड़ी तेज रही और बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज भी बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान यास की वजह से पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में तो मौसम सामान्य रहा लेकिन, रात में बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। देर रात बादल छाए रहने के साथ ही हवा भी तेज चलने लगी। जिस तरह का मौसम बना है, उससे तेज बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रहा, वही  बुधवार को तीन डिग्री कम होकर 35.0 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed