{"_id":"60adc7cf04b8d674c075495a","slug":"cyclone-yaas-impact-in-uttar-pradesh-up-heavy-rain-and-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवात यास: यूपी में भी देखने को मिलेगा इसका असर, बंगाल-ओडिशा के तटों से टकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवात यास: यूपी में भी देखने को मिलेगा इसका असर, बंगाल-ओडिशा के तटों से टकराया
Wed, 26 May 2021 05:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 26 May 2021 05:26 PM IST
सार
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात यास आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्य के तट से दोपहर बाद टकरा गया है। जिसका असर उत्तर प्रदेश राज्य में देखने को मिलेगा। इसमें तेज बारिश और हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
बंगाल में चक्रवाती तूफान यास का कहर शुरू
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से बुधवार को ओडिशा के तटीय इलाकों से आने वाले चक्रवाती तूफान यास से सभी को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की गई है। बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवात यास का असर आज से उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। बुधवार की शाम या रात से शहर में इसका असर दिखने की संभावना है। इसके साथ ही देर रात तेज हवाएं चलेंगी और साथ में भारी बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, यास का प्रभाव 28 मई तक बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 26 से 28 मई के बीच धूल भरी आंधी और तेज बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
पूर्वांचल में 26 से 28 मई के बीच कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश हो सकती है। एडीएम फाइनेंस संजय कुमार ने बताया कि ओडिशा से चक्रवर्ती तूफान यास का शहर में भी आने के आसार हैं। इसके लिए जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से सभी नागरिकों को सुरक्षित रहने व सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन