फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyclone Yaas: Corona patients shift from BHU temporary hospital

चक्रवात यास: बीएचयू के अस्थायी अस्पताल से शिफ्ट हो सकते हैं कोरोना मरीज

Thu, 27 May 2021 09:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 27 May 2021 09:42 AM IST
सार

यास तूफान का असर अगर ज्यादा दिखता है, मरीज बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में शिफ्ट हो जाएंगे। चक्रवाती तूफान यास को लेकर डीआरडीओ अस्पताल प्रशासन अलर्ट पर है।

विज्ञापन
Cyclone Yaas: Corona patients shift from BHU temporary hospital
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान यास को लेकर जिला प्रशासन तो अलर्ट है ही अब बीएचयू में डीआरडीओ की ओर से बने अस्थायी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की सेहत को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय डीआरडीओ ने लिया है।

विज्ञापन


अगर तूफान का असर ज्यादा दिखा तो डीआरडीओ भर्ती मरीजों को बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया जा सकता है। डीआरडीओ अधिकारियों ने इसके लिए बीएचयू अस्पताल के एमएस से मुलाकात भी की, जिसके बाद बीएचयू में भी इसके मद्देनजर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


बीएचयू एंफीथिएटर मैदान पर डीआरडीओ द्वारा बनाए गए 750 बेड के अस्थायी अस्पताल में आईसीयू में 250 मरीजों के भर्ती करने की सुविधा शुरू की गई है। वर्तमान समय में यहा 115 मरीज भर्ती हैं। जिस तरह से चक्रवाती तूफान यास को लेकर मौसम विभाग ने वाराणसी समेत आसपास के जिलों में भी तेज हवा के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसको देखते हुए अब डीआरडीओ में भी भर्ती मरीजों के इलाज को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए डीआरडीओ के अधिकारियों ने बीएचयू अस्पताल के एमएस से बातचीत कर तैयारियां शुरू कर दी हैं जिससे कि जरूरत पड़ने पर मरीजों को शिफ्ट करने में और उनका इलाज करने में कोई परेशानी ना हो। 346 बेड वाले बीएचयू के सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में अभी भी 200 से ज्यादा बेड खाली हैं।

बीएचयू अस्पताल के एमएस  प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि डीआरडीओ अस्पताल के ब्रिगेडियर एस बावेजा समेत अन्य अधिकारियों ने तूफान यास को देखते हुए जरूरत पड़ने पर डीआरडीओ से मरीजों को बीएचयू में शिफ्ट करने की बात की है। बातचीत के बाद बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में तैयारियां शुरू करा दी गई हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed