{"_id":"60a33cdd8ebc3e6acc1d5a18","slug":"cyclone-tauktae-impact-forecast-updates-rains-started-with-storm-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताउते तूफान का दिखा असर: तेज हवा के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश, जलभराव ने बढ़ाईं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताउते तूफान का दिखा असर: तेज हवा के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश, जलभराव ने बढ़ाईं मुश्किलें
Tue, 18 May 2021 09:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 18 May 2021 09:34 AM IST
सार
देश के कई राज्यों में ताउते तूफान आया हुआ है। जिससे वहां बारिश हो रही है। इसका असर भारत के उत्तरी राज्यों में भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर बारिश के बाद का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुंबई में आए चक्रवाती तूफान ताउते का असर अब दिखने लगा है। सोमवार रात बूंदाबांदी के बाद मंगलवार भोर में तेज हवा संग झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। इधर कई दिनों से उमस झेल रहे लोगों को राहत तो मिली लेकिन बारिश इतनी तेज थी कि कई जगह सड़क पर पानी भी जमा हो गया। मंगलवार सुबह से ही बादल भी छाए हैं।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि चक्रवाती तूफान की वजह से वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में अगले दो-तीन दिनों तक तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी होने की संभावना बनी है। इसमे कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती हैं।
विज्ञापन