फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyclone Tauktae impact forecast updates: rain in varanasi continuously waterlogging on road and weather temperature

ताउते तूफान का असर: वाराणसी में हो रही बारिश, कई जगह जलभराव, मौसम भी लोगों को भाया

Thu, 20 May 2021 09:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 20 May 2021 09:16 AM IST
सार

वाराणसी में ताउते तूफान का असर तीन से चालू है। मंगलवार से लगातार हर दिन बारिश हो रही है। इस कारण तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तो वहीं जलभराव ने भी लोगों की समस्या को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Cyclone Tauktae impact forecast updates: rain in varanasi continuously waterlogging on road and weather temperature
शिवाला-सोनारपुरा मार्ग पर जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में चक्रवाती तूफान ताउते का असर जारी है। बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार की सुबह तक रही। जोरदार बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है। तो वहीं ताउते तूफान की वजह से बारिश के कारण मौसम भी खुशनुमा हो गया है। लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है।

विज्ञापन


ताउते तूफान का असर वाराणसी में तीसरे दिन भी जारी है। तीसरे दिन की सुबह गुरुवार को भी बारिस हो रही है। मंगलवार को सुबह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश के बाद बुधवार को भी दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद रात में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया था। दो दिन में 25 मिलीमीटर बारिश हुई। वही अधिकतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह तेज धूप और हवा न चलने से लोग गर्मी से बेहाल थे। वहीं इस सप्ताह चक्रवाती तूफान ताउते के आने की वजह से ही वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम खुशनुमा हो गया। मंगलवार को 12 मिलीमीटर जबकि बुधवार को भी 13 मिलीमीटर बारिश हुई। बुधवार को भी दिन में बादल तो छाए रहे नम हवाओं के चलते रहने से उमस नहीं रही। रात 9 बजे के बाद शहरी-ग्रामीण इलाकों में तेज हवा, गरज चमक के साथ करीब घंटे भर तक झमाझम बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान दो दिन में 11 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को 32 डिग्री सेल्सियस और बुधवार को और कम हो के 30.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि चक्रवाती तूफान अब राजस्थान की ओर जा रहा है, लेकिन हवा में नमी अधिक होने से उसका असर अभी बना रहेगा। इसकी वजह से अभी शुक्रवार तक बूंदाबांदी, तेज हवा भी चल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed