फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cyber police station Inspector suspended in varanasi IG took action in case of negligence

वाराणसी: साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक निलंबित, लापरवाही के मामले में पुलिस महानिरीक्षक ने की कार्रवाई

Mon, 04 Apr 2022 10:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Apr 2022 10:52 AM IST
सार

तीन दिन पूर्व पुलिस महानिरीक्षक के. सत्य नारायणा ने सारनाथ स्थित साइबर थाने का निरीक्षण किया था।  लापरवाही बरतने के मामले में  प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला को  निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
cyber police station Inspector suspended in varanasi IG took action in case of negligence
साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ स्थित साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला को रविवार को पुलिस महानिरीक्षक ने निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई लापरवाही बरतने के मामले में की गई है।  दरअसल तीन दिन पूर्व पुलिस महानिरीक्षक के. सत्य नारायणा ने सारनाथ स्थित साइबर थाने का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन


उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया था कि एक लाख या उससे अधिक साइबर फ्रॉड के मामलों में अभियोग पंजीकृत करने के साथ जांच कर कार्रवाई की जाए। शनिवार को विवेक पुरम कॉलोनी निवासी नेहा सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत की थी कि उनके खाते से 3,99,995 रुपये का फ्रॉड किया गया।
विज्ञापन


16 फरवरी को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाने में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। पीड़िता की शिकायत को संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने थाना प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया। साथ ही पीड़ित महिला के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पर पहले भी लग चुके हैं लापरवाही के आरोप

सारनाथ स्थित साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला पर लापरवाही बरतने का आरोप पहले भी लग चुका है। उच्चाधिकारियों ने कई बार चेतावनी भी दी थी। आखिरकार पुलिस महानिरीक्षक ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया।
                    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed