{"_id":"6299e4a086eba425355d29da","slug":"cyber-fraud-with-bhu-vice-chancellor-after-varanasi-dm-and-commissioner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: डीएम-कमिश्नर के बाद अब बीएचयू कुलपति के नाम पर साइबर फ्रॉड के खिलाड़ियों ने कर दिया खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: डीएम-कमिश्नर के बाद अब बीएचयू कुलपति के नाम पर साइबर फ्रॉड के खिलाड़ियों ने कर दिया खेल
Fri, 03 Jun 2022 04:08 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 03 Jun 2022 04:08 PM IST
सार
बीएचयू कुलपति प्रो सुधीर जैन के नाम से ऑनलाइन ठगी की कोशिश की गई। फर्जी नंबर के वॉट्सऐप पर कुलपति की तस्वीर लगाकर बीएचयू के शिक्षकों और कर्मचारियों को ऑनलाइन खरीदारी के लिए संदेश भेजे गए।
विज्ञापन
बीएचयू कुलपति के नाम पर ऑनलाइन ठगी की कोशिश
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में साइबर फ्रॉड के रोज नए-नए मामले आ रहे हैं। डीएम और कमिश्नर के बाद अब साइबर फ्रॉड के खिलाड़ियों ने बीएचयू कुलपति के नाम पर खेल कर दिया। बीएचयू कुलपति प्रो सुधीर जैन के नाम से ऑनलाइन ठगी की कोशिश की गई। इस संबंध में बीएचयू के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए लोगों से संतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
फर्जी नंबर के वॉट्सऐप पर कुलपति की तस्वीर लगाकर बीएचयू के शिक्षकों और कर्मचारियों को ऑनलाइन खरीदारी के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह ऐसा संदेश मिलने के बाद कई लोगों ने बिना किसी शक के जवाब भी दिया। हालांकि जल्द ही इस फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। जिसके बाद बीएचयू के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन
लिखा गया कि ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए एक अज्ञात नंबर से कुलपति प्रो सुधीर के जैन के नाम से बीएचयू संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं। यह एक जाल है। कृपया सतर्क और जागरूक रहें।
विज्ञापन
इस तरह के किसी भी अनुरोध को स्वीकार न करें और अधिकारियों को सूचित करें। इससे पहले मई माह में जिला अधिकारी कौशल राज शर्मा की तस्वीर लगाकर वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से पांच हजार रुपये की मांग की गई थी।