फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cyber crime schooling in bhu for police officers

बीएचयू में लगी पुलिस अधिकारियों की पाठशाला, जानिए क्या पढ़ाया गया

Fri, 11 Aug 2017 03:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 11 Aug 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
cyber crime schooling in bhu for police officers
बीएचयू में लगी साइबर क्राइम की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जोन के दस जिलों के पुलिस अधिकारियों को साइबर क्राइम से जुड़े मामलों के निस्तारण के बारे में प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ।
विज्ञापन


बीएचयू कंप्यूटर सेंटर में पहले दिन लखनऊ, दिल्ली से आए साइबर एक्सपर्ट की टीम ने पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग साइबर क्राइम और उससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने इससे जुड़े सवालों का जवाब भी दिया। 
विज्ञापन


आईजी रेंज दीपक रतन के देखरेख में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में दिल्ली से आए साइबर एक्सपर्ट विकास यादव, पवित्र कौशिक ने ई-मेल हैक करने, मोबाइल से डाटा चुराकर उसका दुरुपयोग करने, एटीएम फ्राड, फेसबुक के माध्यम से साइबर क्राइम आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्टर के माध्यम से उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इस तरह की घटनाओं के निस्तारण के तरीकों को भी बताया। उधर लखनऊ से आए सचिन गुप्ता ने भी साइबर क्राइम से बचाव आदि के बारे में बताया।


बताया कि सही जानकारी होने के बाद पुलिस की साइबर क्राइम सेल को इस तरह के मामलों का खुलासा करने में समय भी कम लगेगा। बताया कि अब नई-नई तकनीक के माध्यम से क्राइम को अंजाम देने वाला का पूरा विवरण आसानी से जाना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed