फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyber crime in Varanasi: fraudsters withdraw money from accounts of six people, FIR registered

सावधान: साइबर जालसाजों ने छह लोगों के खातों से उड़ाए रुपये, मुकदमा दर्ज

Tue, 15 Jun 2021 04:11 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 15 Jun 2021 04:11 PM IST
सार

सोमवार को वाराणसी के कैंट थाने में दो मुकदमे, लंका-भेलूपुर में एक-एक और मिर्जामुराद-सिंधोरा थाने में जालसाजी के एक-एक मुकदमे दर्ज किए गए।

विज्ञापन
Cyber crime in Varanasi: fraudsters withdraw money from accounts of six people, FIR registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

साइबर जालसाजी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग रही है। सोमवार को वाराणसी के कैंट थाने में दो मुकदमे, लंका-भेलूपुर में एक-एक और मिर्जामुराद-सिंधोरा थाने में जालसाजी के एक-एक मुकदमे दर्ज किए गए।

विज्ञापन

 
भेलूपुर थाना इलाके के महमूरगंज स्थित शीलनगर कालोनी के व्यापारी कुंदन सिंह को ब्रिटेन से दिल्ली लौटते समय इमीग्रेशन में दिक्कत बताकर जालसाजों ने खाते से 35500 रुपये गायब कर दिया। फिर टिकट के नाम पर 28 हजार की मांग की गई तो कुंदन सिंह को ठगे जाने का एहसास हुआ। भेलूपुर थाने में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


उधर, सुंदरपुर स्थित हनुमान नगर कॉलोनी में रहने वाले निरंजय तिवारी ने लंका थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि इनके खाते से 61 हजार रुपये पॉवर बैंक ऑनलाइन एप्लीकेशन से ट्रांसफर किए गए। माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय में तैनात कर्मी रमेश कुमार के अनुसार जालसाज ने उनके खाते की जानकारी लेकर 18000 रुपये की निकासी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अर्दली बाजार टैगौर टाउन निवासिनी खुशबू राय के अनुसार उन्होंने ऑनलाइन कुछ सामान मंगवाया था, जिसका भुगतान गूगल पे से किया था। जालसाज ने सामान भेजने के लिए पहले एक मोबाइल नंबर भेजा, जिस पर पांच रुपये भेजने की बात कहीं। पांच रुपये की जगह पांच हजार खाते से कट गए। वापसी के लिए खाता संख्या मांग कर 34927 रुपये निकाल लिए गए। वहीं, ऑनलाइन फीस जमा कराने के बहाने शिक्षक सुरेंद्र नाथ मिश्र के खाते में 22 हजार पांच सौ रुपये की निकासी कर ली गई। शिक्षक ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी। वहीं, सिंधोरा थाना के गरथमा निवासी रमेश चंद्र के साथ 30 हजार की साइबर जालसाजी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed