फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CWG 2022 Indian hockey team will fulfill goal of winning gold in Olympics

CWG 2022: ओलंपिक में गोल्ड जीतने की कसक कॉमनवेल्थ में पूरी करेगी भारतीय हॉकी टीम, बोले- काशी के लाल ललित

Wed, 27 Jul 2022 05:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Jul 2022 05:13 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और काशी के लाल ललित उपाध्याय ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीत नहीं पाने की की कसक कॉमनवेल्थ में पूरी होगी। पहला मुकाबला 31 जुलाई को घाना से होगा। 

विज्ञापन
CWG 2022 Indian hockey team will fulfill  goal of winning gold in Olympics
ललित उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीत नहीं पाने की भारतीय हॉकी टीम की कसक कॉमनवेल्थ में पूरी होगी। इसके लिए घंटों पसीना बहा रहे हैं। ये बात हॉकी खिलाड़ी और काशी के लाल ललित उपाध्याय ने कही। भारतीय हॉकी टीम में ललित के शामिल होने के बाद परिवार में उत्साह का माहौल है। आज से कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज होना है। 

विज्ञापन


ललित के पिता सतीश उपाध्याय ने बताया कि जैसे ओलंपिक में बाबा की कृपा से देश को पदक मिला। वैसे ही कॉमनवेल्थ का भी अच्छा परिणाम होगा। बर्मिंघम से फोन पर बातचीत में ललित ने बताया कि 31 जुलाई को भारतीय टीम का पहला मुकाबला घाना से होगा।
विज्ञापन


बर्मिंघम में टीम का हर खिलाड़ी घंटों पसीना बहा रहा है। भारतीय टीम के सदस्य के तौर पर ललित के पास कॉमनवेल्थ में हुनर दिखाने का यह दूसरा मौका है। इससे पहले एशियन गेम्स, विश्व लीग, एशिया कप सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वह भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व स्तर पर धमाल मचा रहे बनारस के खिलाड़ी

राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुनील सिंह ने कहा कि  कम संसाधनों के बावजूद बनारस के खिलाड़ी विश्व स्तर पर धमाल मचा रहे हैं। ललित के ओलंपिक में कांस्य जीतने के बाद यहां के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है।
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आशीष ठाकुर ने कहा कि बनारस के खिलाड़ियों में प्रतिभाएं तो बहुत हैं, लेकिन संसाधनों की कमी से कई खिलाड़ियों की प्रतिभाएं उभरकर सामने नहीं आती। फिर भी खिलाड़ी काशी का मान बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed